Independence Day Recharge Offer: BSNL यूजर्स की हुई मौज! ₹1 SIM से लेकर ₹2399 वाले सालाना प्लान तक बड़े ऑफर
BSNL Recharge Plan 2026: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर बीएसनल ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लेकर आया है। BSNL Freedom 2.0 कैंपेन में 1 रुपये का SIM, ₹2399 सालाना प्लान तक 15 अगस्त ऑफर्स।
BSNL Recharge 2026: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तरफ ई कॉमर्स कंपनियां सेल दे रही तो अब टेलीकॉम कंपनियों ने भी ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। BSNL, Independence Day के मौके पर यूजर्स के लिए फ्रीमड 2.0 कैंपेन लेकर आया है, जहां कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। इनमें 1 रु. का सिम, फर्स्ट रिचार्ज ऑफर भी शामिल हैं। बीएसनएल का सिम यूज करते हैं तो इन ऑफर्स के बारे में आपको पता होना चाहिए।
1 रु. में खरीदें BSNL सिम
Freedom 2.0 प्लान के तहत ग्राहकों को 24 दिनों के लिए 1GB हाई स्पीड डेट, 100SMS, ऑल ओवर इंडिया अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स का फायदा मिलता है। ध्यान रहे कि यह ऑफर मात्र 12 अगस्त से 12 सितंबर के लिए उपलब्ध है। अगर आप महंगे रिचार्ज से परेशान है तो इसे चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए BSNL वेबसाइट विजिट करें।
2399 RS BSNL Plan
Scroll to load tweet…
अगर आप सालाना रिचार्ज कराना पसंद करते हैं तो BSNL का 2,399 रु. वाला प्लान काम आसान करेगा। इस ऑफर में 47 दिन की अतिरिक्त वेलेडिटी दी जा रही है, यानी यह पैक कुल 412 दिन तक चलेगा। वहीं ग्राहक रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100SMS का मजा उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, ग्राहक PRBT, Lokdhun, EROS Now समेत कई गेमिंग एंटरटेनमेंट सेवाओं का एक्सेस भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, देशप्रेम के लिए चुनें Independence Day Mehndi
BSNL Add ON Data Plant
अगर आपका रिचार्ज खत्म हो गया है और एड ऑन रिचार्ज ढूंढ रहे हैं तो बीएसनएल के पास कई छोटे डेटा वाउचर है। जहां, 2GB डेटा 16 रु. में 10GB, 49रु., 58रु. में 8GB, 105रु. में 20GB डेटा वाले विकल्प मौजूद है।
ये भी पढ़ें- बच्चों का 15 अगस्त बनेगा यादगार, स्वतंत्रता दिवस पर कराएं 6 काम
BSNL Bharat Fibre ऑफर्स
Scroll to load tweet…
मोबाइल के साथ कंपनी ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए खास ऑफर पेस किए हैं। जहां Fibre Super Plus OTT Plan की प्रमोशनल कीमत पहले 6 महीनों के लिए 1,111 रु. है। यहां पर ग्राहकों को 200Mbps डेटा, 5TB FUB, 27 ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। अधिक जानकारी के लिए मुख्य वेबसाइट विजिट करें।
सोर्स- X (BSNL) ट्विटर हैंडल