India's Got Latent: मेरी नालायक औलाद...बादशाह पर हनी सिंह ने किया ऐसा कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक बार फिर चर्चा में है. शो के सीजन 2 के बोनस एपिसोड में रैपर बादशाह भी पहुंचे थे, जहां समय रैना ने अपने मजाकिया अंदाज में उनके स्टेज नेम को लेकर सवाल किया. इसके बाद बादशाह ने अपने नाम की कहानी बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपना नाम बादशाह रखा था. हालांकि, सोशल मीडिया पर जल्द ही दोनों रैपर्स की एक पुरानी बातचीत का वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें बादशाह ने तौर पर बताया था कि उनका स्टेज नेम हनी सिंह ने रखा था.

इस पुराने वीडियो के सामने आने के बाद हनी सिंह ने भी चुटकी लेते हुए ऐसा कमेंट किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि इसी एपिसोड में समय रैना ने एक गाने के जरिए हनी सिंह का जिक्र करते हुए बादशाह पर भी हल्का-फुल्का तंज किया था. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

ये भी पढ़ें: Lucky Ali: कफन साथ लेकर चलता हूं, दुबई कॉन्सर्ट में मौत पर 68 साल के लकी अली का बड़ा बयान

समय रैना ने हनी सिंह का किया जिक्र

दरअसल, यह पूरा मजेदार पल एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के तुरंत बाद देखने को मिला. जब समय रैना ने माइक उठाया और मजाक में उसे ट्यून करने लगे. इसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया. समय ने गाते हुए कहा, यो यो हनी सिंह का फैन हूं मैं. उनकी इस लाइन पर दर्शक खूब हंसे. कई लोगों ने इसे बादशाह पर किया गया मजेदार तंज माना. इसके बाद समय ने कहा, करता मां-बहन हूं मैं. मेरे सारे अंग देखो, गाना ब्राउन रंग देखो. बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के बीचब्राउन रंग को लेकर विवाद हुआ था. ऐसे में समय का इस गाने का जिक्र करना बादशाह पर तंज माना जा रहा है.

बादशाह और हनी सिंह का विवाद?

हनी सिंह और बादशाह कभी माफिया मुंडीर नाम के हिप-हॉप ग्रुप का हिस्सा हुआ करते थे. हालांकि बाद में दोनों की प्रोफेशनल पार्टनरशिप खत्म हो गई. इसके बाद कई गानों के बोल और बीट्स के क्रेडिट को लेकर दोनों के बीच विवाद सामने आए. ब्राउन रंग को लेकर भी दोनों के बीच क्रेडिट का विवाद काफी चर्चा में रहा. बादशाह ने कहा था कि उन्होंने इस गाने के बोल लिखे थे, जबकि हनी सिंह ने इसके बीट्स तैयार किए थे. जुलाई 2025 में यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आया, जब बादशाह ने हनी सिंह से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर Credits कमेंट किया था.

बादशाह ने बताया अपने नाम का किस्सा

इसी एपिसोड में समय रैना ने बादशाह से उनके स्टेज नेम के पीछे की कहानी भी पूछी. बादशाह ने बताया कि उन्होंने खुद अपना नाम बादशाह रखा था. लेकिन इसके बाद दर्शकों ने दोनों रैपर्स की पुरानी बातचीत का एक वीडियो क्लिप खोज निकाला. इस पुराने वीडियो में बादशाह ने कहा था कि उनका स्टेज नेम बादशाह हनी सिंह ने रखा था. यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हनी सिंह ने भी मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, मेरी नालायक औलाद. हनी सिंह के इस कमेंट के बाद दोनों रैपर्स से जुड़े पुराने किस्से एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button