India's Got Latent 2: यूट्यूब पर छाया समय रैना का लेटेंट, 6.1 करोड़ लोगों ने देखा, Netflix पर नहीं मिले 10 लाख व्यूज

India's Got Latent 2: यूट्यूब पर छाया समय रैना का लेटेंट, 6.1 करोड़ लोगों ने देखा, Netflix पर नहीं मिले 10 लाख व्यूज

यूट्यूब पर छाया समय का शो

India’s Got Latent 2: समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ जब से शुरु हुआ है तब से चर्चा में बना हुआ है. इसके एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं. पहले सीजन को भी समय के फैंस ने खूब प्यार दिया है और अब इसका दूसरा सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पहले यह शो सिर्फ समय रैना के YouTube चैनल पर अपलोड होता था. लेकिन इस बार इसे एक अलग तरीके से दो प्लेटफॉर्म, नेटफ्ल्किस और यूट्यूब पर रिलीज किया गया. पहला एपिसोड आने के बाद ही साफ हो गया था कि शो को सबसे ज्यादा व्यूज यूट्यूब से मिल रहे हैं, जबकि नेटफ्लिक्स पर इसे काफी कम दर्शक मिल रहे हैं.

हालांकि, अब इन आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि यूट्यूब ने वीडियो के व्यूज गिनने का तरीका बदल दिया है. इस बीच समय के शो के एक एपिसोड को 6.1 करोड़ व्यूज मिल गए हैं. वहीं, नेटफ्लिक्स पर एपिसोड का हाल बुरा दिख रहा है. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

ये भी पढ़ें: Karishma Tanna Son: जन्माष्टमी के मौके पर करिश्मा तन्ना ने रिवील किया बेटे का नाम, बेहद खास है

यूट्यूब ने बदला ‘व्यू’ गिनने का तरीका

24 अगस्त से YouTube ने अपने व्यू काउंट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. अब अगर कोई व्यक्ति वीडियो पर क्लिक करता है और वीडियो का एक फ्रेम भी देखता है, तो उसे एक व्यू माना जाएगा. इससे पहले माना जाता था कि वीडियो को कम से कम 30 सेकंड तक देखने के बाद ही व्यू काउंट होता है. यूट्यूब पर सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले इस आंकड़े में बदलाव का मतलब है कि अब व्यूज पहले के मुकाबले ज्यादा नजर आ सकते हैं. यानी कोई व्यक्ति वीडियो शुरू होने के कुछ सेकंड बाद ही उसे बंद कर दे, फिर भी उसका व्यू काउंट हो सकता है.

नेटफ्लिक्स पर क्यों नहीं चल रहा शो

इस बदलाव के बाद 28 अगस्त को समय रैना ने इंडियाज गॉट लैटेंट का नया एपिसोड रिलीज किया, जिसमें अर्चना पूरन सिंह और ओरी पैनल में नजर आए. यह एपिसोड नए सीजन के अब तक के एपिसोड्स में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बन गया है. हालांकि यूट्यूब पर शानदार व्यूज मिलने के बावजूद नेटफ्लिक्स पर यह एपिसोड अभी तक खास असर नहीं छोड़ पाया है.

4 सितंबर तक इस एपिसोड को यूट्यूब पर 6.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, नेटफ्लिक्स हर हफ्ते Tudum पर दुनियाभर के टॉप 10 शो और फिल्मों के आंकड़े जारी करता है. इस लिस्ट में यह एपिसोड शामिल नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि इसे 9 लाख से भी कम व्यूज मिले हैं, क्योंकि ग्लोबल टॉप 10 में आखिरी स्थान पर मौजूद शो S&X: Season 1 के 9 लाख व्यूज थे.

ये भी पढ़ें: इट्स डन Bro के बाद इट्स डन Sisसलमान खान ने इशारों में किसे कहा- सफाई रखना वरना तुकाराम मुंडे को भेज दूंगा

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button