India vs Zimbabwe, 1st T20I: अशोक शर्मा का डेब्यू, इन 4 खिलाड़ियों को किया गया बाहर

India vs Zimbabwe, 1st T20I: अशोक शर्मा का डेब्यू, इन 4 खिलाड़ियों को किया गया बाहर

अशोक शर्मा का डेब्यू (फोटो-एक्स)

Ashok Sharma Deubt: हरारे में पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया गया है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अपनी तेज रफ्तार से काफी इंप्रेस किया था. अशोक शर्मा ने आईपीएल के दौरान 154 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी और वो आईपीएल 2026 के सबसे तेज गेंदबाज थे. अशोक शर्मा ने 6 मैचों में 6 विकेट झटके थे और उन्हें गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था.

अशोक शर्मा का रिकॉर्ड

अशोक शर्मा ने 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29 विकेट झटके हैं. अशोक शर्मा ने सिर्फ 3 लिस्ट ए मैच खेले हैं और आईपीएल में भी उन्हें 6 आईपीएल मैचों का अनुभव है.

मयंक यादव की वापसी

अशोक शर्मा के अलावा मयंक यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. ये खिलाड़ी 2024 के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहा है. इस खिलाड़ी ने मैदान पर उतरते ही विकेट भी ले लिया. मयंक यादव ने पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट किया. मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर शॉर्ट ऑफ गुड लेंग्थ फेंकी जिसे बेनेट समझ नहीं पाए और ईशान किशन ने कैच पकड़ लिया. अंपायर ने नॉट आउट दिया लेकिन टीम इंडिया ने डीआरएस लिया.

Wicket on the very first delivery! ⚡️

How’s that for a start from Mayank Yadav 😎

A successful review from #TeamIndia 👏👏

Follow the match ▶️ https://t.co/NKa0znQQ3H#ZIMvIND pic.twitter.com/MmHx5RXQVz

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

भारत की प्लेइंग इलेवन– वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन- ब्रायन बेनेट, टी मारूमानी, बेन कर्रन, डियॉन मेयर्स, सिकंदर रजा, रायन बर्ल, वेस्ले मधावीरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड एन्गारवा, ब्लेसिंग मुजबरबानी.

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि वो नहीं जानते की जिम्बाब्वे में पिच कैसा खेलेगी क्योंकि वो पहली बार यहां खेल रहे हैं. इसीलिए उन्होंने पहले फील्डिंग का फैसला किया. अय्यर ने कहा कि जिम्बाब्वे ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वो ये देखकर काफी खुश हैं. अय्यर ने कहा कि वो टीम को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहेंगे.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button