Indian Idol Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख
Jul 26, 2026 10:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Indian Idol Winner:ज्योतिर्मयी नायक ने इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी जीती है। इसी के साथ उन्होंने 20 लाख का प्राइज मनी भी जीता है।

इंडियन आइडल विनर
इंडियन आइडल 16 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 26 जुलाई को हुआ। ज्योतिर्मयी नायक ने सिंगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्होंने 20 लाख रुपये का प्राइज मनी जीता है। ज्योतिर्मयी नायक को दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट्स मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर तनिष्क शुक्ला आए।
ज्योतिर्मयी बनी इंडियन आइडल की विनर
ज्योतिर्मयी ने दर्शकों के सबसे ज्यादा वोट हासिल करके अपने साथी फाइनलिस्ट अंशिका चोनकर, मनराज वीर सिंह, मायस्मी बोस, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला को हराया। तनिष्क पहले रनर अप बने, जबकि मनराज तीसरे स्थान पर रहे।
फाइनल के लिए ज्योतिर्मयी ने गाया ये गाना
जहां ज्योतिका को 20 लाख रुपये मिले। वहीं, दूसरे रनर अप्स को 5 लाख रुपये मिले। अपनी फाइन परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने 'सैयां ओ सैयां' गाना गाया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज पर कंट्रोल और इमोशनल एक्सप्रेशन का बेहतरीन तालमेल बिठाया।
जीत के बाद क्या बोलीं ज्योतिर्मयी नायक
ज्योतिर्मयी ने अपनी जीत पर कहा कि इंडियन आइडल 16 जीतना बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि उनका ये सफर जीवन बदलने वाला रहा। ज्योतिर्मयी ने कहा कि उनकी हर परफॉर्मेंस ने उन्हें एक बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के प्रेरित किया। ज्योतिर्मयी ने कहा कि उन्होंने इस सफर में जो कुछ भी सीखा वो हमेशा याद रखेंगी।
ज्योतिर्मयी ने कहा कि ये ट्रॉफी सिर्फ उनकी नहीं है, ये उन सब लोगों की है जो उनके साथ खड़े रहे, जिन्होंने उनके सपने को सच बनाया। उन्होंने कहा कि वो आशा करती हैं कि वो ऐसा म्यूजिक तैयार करती रहें जो दिलों को छुए, उन्हें सिखाता रहा और हर किसी को प्राउड फील करवाए।
इंडियन आइडल 16: आज शो में नजर आए ये सितारे
ज्योतिर्मयी ने पूरे सीजन एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दीं। उन्होंने जब 'ओ जब तक है जान जाने जहां मैं नाचूंगी' स्टेज पर गाया था, दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। वहीं, एक परफॉर्मेंस में उन्होंने 'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं' गाया था।उस एपिसोड में लीना चंदावरकर भावुक हो गई थीं। आज के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो शो के जज श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ-साथ उषा उत्थुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर ने सिंगिंग शो का मंच सजाया।
विशाल दादलानी भी इस सीजन के जज थे। हालांकि, वो फिनाले में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाए। लेकिन जब विनर की घोषणा हो रही थी उस वक्त विशाल वीडियो कॉल के जरिए शो का हिस्सा बनें।
