अब लिव-इन पार्टनर को पत्नी की तरह सुरक्षा का अधिकार: विली वॉल्श ने IndiGo के CEO का पद संभाला, 4 अगस्त के करेंट अफेयर्स
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. विली वॉल्श ने IndiGo के CEO का कार्यभार संभाला
- 3 अगस्त को विली वॉल्श ने IndiGo के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) का पदभार संभाला। विली का पूरा नाम विलियम मैथ्यू वॉल्श है।
- वॉल्श मार्च में इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स के रिजाइन के बाद अपॉइंट किये गए हैं।
- वॉल्श ने 1979 में एर लिंगस में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
- वॉल्श 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने।
- वॉल्श वर्तमान में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल थे।
- IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं।
IndiGo (इंडिगो)
- IndiGo भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।
- IndiGo यानी InterGlobe Aviation भारत की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त एयरलाइन है। इसको 2006 में स्थापित किया गया था।
- IndiGo एक लो-कॉस्ट कैरियर ( LCC) है, यानी कम किराए में हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।
- IndiGo का मुख्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में है। इसके संस्थापक राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल हैं।
- IndiGo ने 90 से ज्यादा घरेलू और 40 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करती है।

वॉल्श ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं।
2. उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत यात्रा पर आए
- 3 अगस्त को उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव भारत दौरे पर आए।
- सैदोव ने पहले दिन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
- वे इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
- वार्ता में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, शिक्षा, संस्कृति और क्षेत्रीय सुरक्षा सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
- सैदोव राजधानी में एक विशेष बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।
- वे इस यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
- इसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना है।
- भारत और उज्बेकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत करने के प्रोटोकॉल पर 18 मार्च 1992 में साइन किये।
- भारत और उज्बेकिस्तान ने 27 मई को उज्बेकिस्तान के वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के सिलसिले में बाइलेटरल मार्केट एक्सेस प्रोटोकॉल पर साइन किए थे।

भारत और उज्बेकिस्तान ने 2011 में अपनी रणनीतिक साझेदारी शुरू की थी।
फैसला (JUDGMENT)
3. लिव-इन पार्टनर को धारा 498A के तहत कानूनी सुरक्षा
- 3 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले पार्टनर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं/पूर्व IPC की धारा 498A के तहत कानूनी संरक्षण का अधिकार होगा।
- दरअसल धारा 498A विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता से कानूनी सुरक्षा देता है।
- कोर्ट ने कहा है कि क्रूरता से बचाव का अधिकार सभी को मिलना चाहिए इसे शादी तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
- आर्टिकल 498A के मुताबिक, लिव इन में रहने वाले किसी भी पार्टनर को चाहे वो पुरुष हो या महिला सुरक्षा का पूरा अधिकार होगा।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को भी घरेलू हिंसा और क्रूरता से संरक्षण मिल सकता है, बस इसमें ये देखना होगा कि मामला कानूनी मानदंडों पर सही हो।
- हालांकि कोर्ट ने ये साफ किया है कि इसमें सिर्फ रिश्ते का नाम नहीं, बल्कि उसकी परिस्थितियों को भी देखा जाएगा। हर लिव-इन को रिश्ते की तरह नहीं माना जा सकता।
- ये तय करने के लिए कि सुरक्षा मिलेगी या नहीं, अदालत संबंध की प्रकृति, समय, साथ रहने की स्थिति और अन्य तथ्यों पर विचार करेगी।
आर्टिकल 498A (पूर्व IPC)
- आर्टिकल 498A का उद्देश्य विवाहित महिला को पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा की गई क्रूरता (Cruelty) से कानूनी सुरक्षा देना था।
- भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह पर अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 लागू है, लेकिन ऐसे मामलों में न्यायालय पूर्व कानूनी सिद्धांतों का भी संदर्भ ले सकता है।
- इनमें मारपीट या मानसिक उत्पीड़न, ऐसा व्यवहार जिससे महिला आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाए या उसके जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को गंभीर खतरा हो में इस कानून का उपयोग होगा।
- आर्टिकल 498A के तहत अधिकतम 3 साल की सजा और साथ में जुर्माना भी लगाया जा सकता था।
- परस्थितियों को देखते हुए समझौता न होने योग्य स्थिति में गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत चौथे नंबर पर
- 3 अगस्त को ग्लासगो में चल रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हुआ। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते।
- भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। वहीं ऑस्ट्रेलिया 70 गोल्ड समेत 171 मेडल के साथ पहले नंबर पर आया।
- इंग्लैंड ने कुल 110 मेडल जीते और कनाडा 62 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
- भारत के 39 पदकों में सबसे बड़ा योगदान बॉक्सिंग का रहा। मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते।
- इसका मतलब हर चार में से एक मेडल बॉक्सिंग से आया। एथलेटिक्स में 10 मेडल आए, लेकिन इसमें गोल्ड नहीं मिला।
- वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला। कुल मिलाकर 39 में से 37 पदक सिर्फ पांच खेलों से आए।
- रविवार रात को इसकी क्लोजिंग सेरेमनी हुई। उसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स के प्रेसिडेंट डॉ. डोनाल्ड रुका ने 2030 गेम्स के मेजबान भारत को मशाल सौंपी।
- इस दौरान नीरज चोपड़ा, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा और गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी मौजूद रहे।
- इस बार ग्लासगो में सिर्फ 10 खेल शामिल थे, जबकि बर्मिंघम में 19 खेल खेले गए थे।
- बैडमिंटन, कुश्ती, शूटिंग, हॉकी, टेबल टेनिस और क्रिकेट जैसे खेल ग्लासगो गेम्स का हिस्सा नहीं थे, जिनसे 2022 में भारत को 30 पदक मिले थे।
- इसके अलावा भारत ने 210 खिलाड़ियों की जगह सिर्फ 123 खिलाड़ियों का दल भेजा। इनमें से 38 खिलाड़ी मेडल जीतकर लौटे, यानी सक्सेस रेट 31% रहा। बर्मिंघम में यह आंकड़ा 29% था।

मिसलीनियस (Miscellaneous)
5. कल वर्ल्ड्स विदिन क्लॉथ का उद्घाटन होगा
- 5 अगस्त को कपड़ा मंत्रालय नई दिल्ली में 'वर्ल्ड्स विदिन क्लॉथ: न्यू ऑर्डर्स ऑफ वोवन मेकिंग' प्रदर्शनी का उद्घाटन करेगा।
- 7 अगस्त को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के कार्यक्रमों के लिए 6 से 19 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।
- मंत्रालय के मुताबिक, इस प्रदर्शनी में समकालीन टेक्सटाइल कलाकार, डिजाइनर और क्राफ्ट ग्रुप शामिल होंगे।
- मंत्रालय ने आगे कहा कि रिसर्च पर आधारित कामों, कलाकार-कारीगर के सहयोग और इमर्सिव इंस्टॉलेशन के जरिए, यह प्रदर्शनी कपड़ा बनाने के सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं की पड़ताल करेगी।
- आम जनता के लिए ये प्रदर्शनी 6 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
- वर्ल्ड्स विदिन क्लॉथ का उद्देश्य भारतीय हथकरघा और बुनाई की विरासत को बढ़ावा देना है।
- इससे समकालीन वस्त्र कलाकारों और बुनकरों की रचनात्मकता को लोगों के सामने लाया जाएगा।
- इसकी शुरुआत 2015 में हुई थी और यह 1905 के स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है।
- इसका उद्देश्य देश के बुनकरों को सम्मान देना और हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करना है।
6. BRICS स्टैटिसटिक्ल ऑफिसर की बैठक हुई
- 3 अगस्त को ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (National Statistical Offices) के प्रमुखों की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई।
- ये बैठक भारत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों जैसे ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत नए सदस्य देशों के प्रतिनिधी भी शामिल हुए।
- इस बैठक का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच स्टैटिकल डेटा के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ाना है।
- इस बैठक में BRICS जॉइंट स्टैटिसटिक्ल पब्लिकेशन 2026 से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
- इस बैठक में डेटा पारदर्शिता और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष चर्चा की जाएगी।
- ये बैठक आर्थिक, सामाजिक और जनसांख्यिकीय आंकड़ों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

इस बैठक में विकास, व्यापार, रोजगार और सामाजिक क्षेत्रों में तुलनात्मक एनालिसिस जैसे मुद्दों पर बात हुई।
आज का इतिहास
- 1929 में मशहूर भारतीय पार्श्व सिंगर और एक्टर किशोर कुमार का जन्म हुआ।
- 1956 में मुंबई के ट्रांबे में एशिया और भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर 'अप्सरा' चालू हुआ।
- 1967 में तेलंगाना में पत्थरों से बंधे विश्व के सबसे ऊंचे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ। ----------------
ये खबर भी पढ़ें…
भारत-चीन के बीच 6 साल बाद व्यापार शुरू:ऑपरेशन सिंदूर में शामिल वाइस एडमिरल प्रमोद नौसेना डिप्टी चीफ बने, 3 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
.
खबरें और भी हैं...
भारत में अब टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाए जाएंगे: वॉरफेयर शैलो वॉटरक्राफ्ट मछलीपट्टनम नौसेना में शामिल, 1 अगस्त के करेंट अफेयर्स
1:52- कॉपी लिंक
शेयर
Google का नया पर्सनल असिस्टेंट मीटिंग नोट्स, ईमेल्स लिखेगा: जथोम गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत होंगे, 31 जुलाई के करेंट अफेयर्स
1:19- कॉपी लिंक
शेयर
कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी मेलबर्न में सम्मानित होंगे: IndiGo ने किरण थाडिमर्री को नया CFO अपॉइंट किया, 30 जुलाई के करेंट अफेयर्स
1:33- कॉपी लिंक
शेयर