IndusInd Bank Share: 5% की गिरावट में शेयर खरीदें या अभी बचना चाहिए? जानिए ब्रोकरेज की बड़ी सलाह

IndusInd Bank Share Price: इंडसइंड बैंक के Q1 नतीजे आने के बाद शेयर करीब 5% तक टूट गया है। जानिए क्या 47% मुनाफे के बाद इस गिरावट में खरीदारी करना सही है या रुकना चाहिए?

IndusInd Bank Share Price Target: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक इंडसइंड (IndusInd) के शेयर गुरुवार को पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद करीब 5% तक टूट गए। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे आने के तुरंत बाद शेयरों में 4.7% तक की गिरावट दर्ज की गई और शेयर BSE पर ₹1,019.65 के निचले स्तर तक लुढ़क गया। हैरानी की बात यह रही कि बैंक ने पहली तिमाही में 47% का शानदार मुनाफा दर्ज किया है, इसके बावजूद भी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में रिटेल निवेशकों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या इस गिरावट को खरीदारी के मौके की तरह देखना चाहिए या फिर अभी दांव लगाने से बचना ही बेहतर है? जानिए इंडसइंड बैंक के Q1 नतीजे और बड़े ब्रोकरेज हाउसेस की सलाह...

इंडसइंड बैंक Q1 रिजल्ट्स, मुनाफे में भारी उछाल

शुद्ध मुनाफा (Net Profit): जून तिमाही में बैंक का standalone नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 47% बढ़कर ₹1,003 करोड़ पर पहुंच गया।

नेट इंटरेस्ट इनकम (NII): बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1% की मामूली बढ़त के साथ ₹4,685 करोड़ (साल दर साल) रही।

नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM): मार्जिन में भी सुधार देखा गया और यह पिछले साल के 3.46% से सुधरकर 3.57% हो गया।

एसेट क्वालिटी (NPA): संपत्ति की गुणवत्ता में क्रमिक (QoQ) सुधार हुआ। ग्रॉस एनपीए (Gross NPA) घटकर 3.25% (मार्च तिमाही में 3.43%) और नेट एनपीए (Net NPA) घटकर 0.95% (मार्च तिमाही में 1.00%) पर आ गया।

फंड की लागत (Cost of Funds): फंड जुटाने की लागत सुधरकर 5.05% पर आ गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 5.69% थी।

कारोबारी रफ्तार: बैंक का कॉरपोरेट सेगमेंट ग्रोथ का मुख्य ड्राइवर रहा, जबकि रिटेल बुक की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। हालांकि, कुल डिपॉजिट्स में रिटेल डिपॉजिट की हिस्सेदारी बढ़कर 49.5% हो गई है।

IndusInd Bank Share: खरीदें, बेचे या होल्ड करें?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने बैंक के FY27 और FY28 के अर्निंग्स एस्टिमेट्स को 18%-19% तक बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 'न्यूट्रल' (Neutral) रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹1,125 प्रति शेयर कर दिया है।

जेएम फाइनेंशियल (JM Financial)

जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि बैंक का रिकवरी ट्रैक काफी हद तक सही दिशा में है। उन्होंने शेयर के लिए ईपीएस (EPS) अनुमान बढ़ाए हैं और शेयर को 'Add' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने अपना टारगेट प्राइस ₹925 से बढ़ाकर ₹1,130 कर दिया है।

इक्विरस सिक्योरिटीज (Equirus Securities)

इक्वायरस सिक्योरिटीज ने बैंक के अर्निंग्स रिकवरी की रफ्तार को लेकर सतर्कता जताई है। उनका कहना है कि निकट भविष्य में लोन मिक्स के कारण मार्जिन्स पर दबाव रह सकता है। ब्रोकरेज ने शेयर को 'Add' से घटाकर 'Reduce' कर दिया है और मार्च 2027 के लिए ₹1,055 का टारगेट प्राइस दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई वित्तीय जानकारी और ब्रोकरेज रिपोर्ट सिर्फ सूचनात्मक और शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए हैं। यह किसी भी शेयर में निवेश, खरीद या बिक्री की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी शेयर में पैसे लगाने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।