iPhone 17 Big Discount: दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट ने Apple फैंस को दिया बड़ा तोहफा! iPhone 17 पर दे रहा धांसू डिस्काउंट, जानें अब कितने में मिलेगा

iPhone 17 Big Discount: Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान iPhone 17 पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। ऑफर के तहत फोन की कीमत 80,000 रुपये से कम हो सकती है। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल सकता है।

iPhone 17 Big Discount: दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट ने Apple फैंस को दिया बड़ा तोहफा! iPhone 17 पर दे रहा धांसू डिस्काउंट, जानें अब कितने में मिलेगा

(iPhone 17 Big Discount/ Image Credit: Apple)

Modified Date: September 23, 2026 / 05:48 pm IST

Published Date: September 23, 2026 5:30 pm IST

HIGHLIGHTS

  • Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
  • चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिल सकता है।
  • iPhone 17 की कीमत ₹80,000 से कम होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: iPhone 17 Big Discount: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की साल की बड़ी सेल Big Billion Days 2026 अगले महीने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। चुनिंदा ग्राहकों को सेल का अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से मिल जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Flipkart ने भी कुछ बड़ी डील्स को पहले से टीज करना शुरू कर दिया है, जिनमें iPhone 17 का ऑफर (iPhone 17 Big Discount) भी शामिल है।

80 हजार रुपये से कम हो सकती है iPhone 17 की कीमत

Flipkart की मोबाइल कैटेगरी में दिखाई दे रहे बैनर के अनुसार, सेल के दौरान iPhone 17 की कीमत करीब 80,000 रुपये से कम हो सकती है। फिलहाल फोन की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। लेकिन Flipkart ने अभी सटीक सेल प्राइस की जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह भी संभव है कि दिखाई गई कीमत में बैंक ऑफर या दूसरे डिस्काउंट शामिल हों। ग्राहकों को फाइनल कीमत सेल शुरू होने पर ही स्पष्ट होगी।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर से और कम हो सकती है कीमत

Big Billion Days Sale में Flipkart Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वालों को 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट (iPhone 17 Big Discount) मिल सकता है। इसके अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। Flipkart की सेल माइक्रोसाइट के मुताबिक, 26 सितंबर 2026 को iPhone मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी सामने आ सकती है। iPhone 17 के साथ iPhone 15, iPhone 16, iPhone Air और iPhone 17 Pro सीरीज पर भी डील मिलने की उम्मीद है।

iPhone 17 में मिलते हैं ये फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलता है और यह IP68 रेटिंग के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी और 48MP अल्ट्रावाइड कैमरे वाला डुअल रियर सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP Center Stage कैमरा दिया गया है। ऐसे में Big Billion Days Sale में मिलने वाला ऑफर इस फोन की कीमत (iPhone 17 Big Discount) को लेकर खास दिलचस्प हो सकता है।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:

  • Cigarette Price Hike: फिर बढ़े सिगरेट के दाम! इस मशहूर ब्रांड के पैकेट की कीमत 427 रुपये के पार, जानें अचानक क्यों बढ़ गए रेट? 
  • Fake ACB Officer Arrested: फर्जी ACB अफसर बनकर दिया बड़ी वारदात को अंजाम, छत्तीसगढ़ के इस जिले में लाखों का सामान किया पार, अब पुलिस को मिली बड़ी सफलता 
  • Karwa Chauth Vrat Katha: व्रत पूरा, पर फल अधूरा! जानिए करवा चौथ पर अक्सर हो जाने वाली वह एक भूल, जो आपके निर्जला व्रत को कर देती है अधूरा!

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  Flipkart Big Billion Days Sale कब शुरू होगी?

उत्तर:  Flipkart की Big Billion Days 2026 सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

प्रश्न 2:  iPhone 17 की सेल कीमत कितनी हो सकती है?

उत्तर:  Flipkart के टीजर के मुताबिक iPhone 17 की कीमत ₹80,000 से कम हो सकती है। सटीक कीमत अभी सामने नहीं आई है।

प्रश्न 3:  iPhone 17 पर कौन-से बैंक ऑफर मिल सकते हैं?

उत्तर:  Flipkart Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10% तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिलने की संभावना है।

प्रश्न 4:  iPhone 17 पर एक्सचेंज ऑफर मिलेगा?

उत्तर:  हां, सेल के दौरान iPhone 17 पर एक्सचेंज और EMI ऑफर मिलने की उम्मीद है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

Web Title: iPhone 17 Big Discount: Flipkart has given a big gift to Apple fans ahead of Diwali! It is offering a massive discount on the iPhone 17 find out the new price.