iPhone 17 Pro पर Reliance Digital दे रहा सबसे बड़ी डील, A19 Pro चिपसेट समेत कई बेहतरीन फीचर्स - iphone 17 pro reliance digital offer how to get it under 60000 in india

रिलायंस डिजिटल iPhone 17 Pro और Pro Max पर शानदार डील दे रहा है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत काफी कम ...और पढ़ें

iPhone 17 Pro पर Reliance Digital दे रहा सबसे बड़ी डील, A19 Pro चिपसेट समेत कई बेहतरीन फीचर्स

iPhone 17 Pro पर Reliance Digital दे रहा सबसे बड़ी डील, A19 Pro चिपसेट समेत कई बेहतरीन फीचर्स 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है जिसकी शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए मॉडल की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में अगर आप भी पुरानी सीरीज का प्रो मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो Reliance Digital आपके लिए सबसे बड़ी डील लेकर आया है।

iPhone 17 Pro इस वक्त इन-स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक के कॉम्बिनेशन से काफी कम प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस फोन में A19 Pro चिपसेट, IP68-रेटेड बिल्ड और 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। चलिए पहले डील के बारे में जान लेते हैं...

iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

Reliance Digital ने iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 1,34,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है, लेकिन सभी ऑफर्स लगाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है। रिलायंस डिजिटल 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिससे पहले तो फोन की कीमत 1,24,990 रुपये हो गई है।

ग्राहक 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक लगाकर फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। रिटेलर का कहना है कि ऑफर की एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro पर बेस्ड है। इसलिए, लास्ट एक्सचेंज वैल्यू एक्सचेंज किए जा रहे डिवाइस और उसकी कंडीशन पर डिपेंड कर सकती है।

iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट ऑफर

रिलायंस डिजिटल iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज मॉडल पर भी ऐसा ही डील दे रहा है। फोन की कीमत वैसे तो 1,49,900 रुपये है और इस पर भी 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर में बताए गए 55 हजार रुपये की एक्सचेंज वैल्यू, 10 हजार रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये के बैंक कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 71,990 रुपये हो जाती है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

एप्पल के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max मॉडल में A19 Pro 3nm चिपसेट मिल रहा है और दोनों डिवाइस में ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रही है। दोनों डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप है और 18-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल रहा है। दोनों फोन IP68 वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।