iPhone की जिद ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पहाड़ी पर चढ़े बेटे को बचाने में माता-पिता की भी मौत

Maharashtra Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का रहने वाला 19 साल का कुणाल  iPhone खरीदने की जिद कर रहा था। जांच में सामने आया है कि कुणाल ने हाल ही में एक iPhone खरीदा था और उसकी EMI भरने के लिए परिवार से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता के साथ पेमेंट को लेकर उसकी तीखी बहस हो गई थी। तभी पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से बाहर निकल गया। गुस्से में युवक खवल्या पहाड़ के एक ऊंचे और खतरनाक हिस्से पर जा चढ़ा।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : कांग्रेस चीफ का मोदी सरकार से सवाल- जब देश में चीनी की कमी है तो गन्ने को E20 बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं?

जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और परिजन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की जाती रही। उसकी मां संगीता भी लगातार बेटे से वापस आने की अपील करती रहीं।

बेटे को मनाने के लिए मां ने उतार दिया मंगलसूत्र

बताया जा रहा है कि बेटे को समझाने के दौरान मां ने अपना मंगलसूत्र तक निकालकर उसके सामने फेंक दिया। उन्होंने बेटे से कहा कि अगर विवाद पिता से है तो वे दोनों अलग रह लेंगे, लेकिन वह अपनी जान जोखिम में न डाले। लेकिन इसके बावजूद वह युवक नहीं माना। कुछ ही देर बाद एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भयावह पल सामने आ गया।

Kunal, 18, bought an iPhone on EMI, struggled to pay them, told his parents to pay the EMI, and they said they couldn't afford it. An argument followed.

पढ़ें :- जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ का प्रदर्शन जारी, रामलीला मैदान में 500 लोगों को जुटने की मिली मंजूरी

Raja beta got angry and went to a steep cliff edge on Khavdya Hill, threatening to end his life. Police, parents, and locals… pic.twitter.com/si7GQhEYb8

— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) August 22, 2026

हालात तब बेहद खतरनाक हो गए, जब अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे गिरने लगा। अपने बेटे को गिरता देखकर पिता उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वह भी संतुलन नहीं संभाल पाए और बेटे के साथ नीचे जा गिरे लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने हर किसी का दिल दहला दिया। अपने पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देखकर मां भी खुद को रोक नहीं पाईं। खबरों के मुताबिक उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

पढ़ें :- 3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के पिता से निकाह किया: अब एक ही घर में रहेंगे 9 बच्चे

हादसे के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदान में उतरकर बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए और अस्पताल भेजे गए।

एक महंगे स्मार्टफोन को लेकर शुरू हुआ विवाद इस परिवार के लिए ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस दर्दनाक हादसे पर हैरानी और दुख जता रहे हैं।

पढ़ें :- चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण