iPhone Duo से भी सस्ती हैं ये Cars, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भारत में 4.5 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च हुआ है. जानिए Alto K10 और Renault Kwid जैसी कारें जो इस फोन से भी सस्ती हैं.

Written By : हिमांशु सिंह  | Updated at : 10 Sep 2026 03:21 PM (IST)

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भारत में 4.5 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च हुआ है. जानिए Alto K10 और Renault Kwid जैसी कारें जो इस फोन से भी सस्ती हैं.

दुनिया में अपने सबसे महंगे फोन के लिए जानी वाली एप्पल अब फिर से धमाल करने जा रही है. एप्पल ने पहली बार फोल्डेबल फोन iPhone Duo को पेश करके तहलका मचा दिया है. इस फोन के टॉप वेरिएंट यानी 2TB मॉडल की भारत में कीमत लगभग 4.49 लाख रुपये रखी गई है. इतने भारी-भरकम बजट में जेब खाली करके एक स्मार्टफोन खरीदने के बजाय अगर आप चाहें तो चमचमाती चार पहिया कार घर ला सकते हैं.

1/8

एक मोबाइल फोन की कीमत में एक कार का आ जाना सुनने में थोड़ा हैरान जरूर कर सकता है लेकिन यह बिल्कुल सच है. क्योंकि, भारतीय बाजार में कई ऐसी लोकप्रिय और बजट-फ्रेंडली कारें मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत इस आईफोन के टॉप मॉडल से भी कम है. ये गाड़ियां न सिर्फ आपका सफर आसान बनाती हैं बल्कि एक अच्छा निवेश भी साबित होती हैं.

2/8

बता दें कि, मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर हैचबैक ऑल्टो K10 इस लिस्ट में सबसे पहला और मजबूत विकल्प बनकर उभरती है. लगभग 3.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में आने वाली यह कार iPhone Duo के दाम से काफी सस्ती पड़ती है. यह गाड़ी अपने शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और पूरे परिवार के लिए एक सुरक्षित व भरोसेमंद सफर के लिए जानी जाती है.

3/8

लेकिन अगर आपको थोड़ा स्टाइलिश और मिनी-एसयूवी वाला लुक पसंद है तो मारुति एस-प्रेसो भी इस बजट में एक धाकड़ ऑप्शन है. करीब 4.26 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में मिलने वाली यह कार आईफोन के 2TB मॉडल से काफी कम दाम में घर आ जाती है. इसका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतरीन सिटिंग विजिबिलिटी शहर के ट्रैफिक में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देती है.

4/8

वहीं, रेनॉ की लोकप्रिय हैचबैक क्विड अपने स्पोर्टी लुक्स और मॉडर्न डिजाइन के लिए युवाओं के बीच काफी मशहूर है. इसका बेस मॉडल लगभग 4.69 लाख रुपये के आसपास आता है. जो ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ फोन के बजट के बेहद करीब बैठता है. कम दाम में लग्जरी लुक और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स देने वाली यह गाड़ी इस प्राइस पॉइंट पर बेहद आकर्षक लगती है.

5/8

जबकि टाटा मोटर्स की टियागो भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती है. टियागो के शुरुआती वेरिएंट्स और डिस्काउंटेड डील्स की बदौलत यह कार लगभग इसी बजट ब्रैकेट में उपलब्ध हो जाती है. 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आने वाली यह कार आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है.

6/8

एक तरफ जहां कुछ ही सालों में प्रीमियम स्मार्टफोन की वैल्यू आधी से भी कम हो जाती है. वहीं कार आपके कई सालों तक काम आती है. 4.5 लाख रुपये जैसी बड़ी रकम को किसी फोन पर खर्च करने के बजाय कार में लगाना ज्यादा समझदारी भरा माना जाता है. कार न सिर्फ आपको धूप-बारिश से बचाती है बल्कि लंबे सफर को आरामदायक और यादगार भी बनाती है.

7/8

iPhone Duo और इन कारों की तुलना को देखकर आप साफ समझ सकते हैं कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी कितनी महंगी हो चुकी है. एक हाथ में समा जाने वाला फोन जब एक असली कार से महंगा मिलने लगे. तो एक आम मिडिल क्लास इंसान का ध्यान गाड़ियों के शोरूम की तरफ जाना स्वाभाविक है. यही वजह है कि ऑटोमोबाइल लवर्स इस कीमत की तुलना को देखकर काफी चौंक रहे हैं.

8/8

अगर आपके पास 4.5 लाख रुपये का बजट है तो एक फोन खरीदने के बजाय इन शानदार कारों पर नजर डालना स्मार्ट फैसला होगा. ये कारें न सिर्फ आपको बढ़िया माइलेज और राइड कम्फर्ट देंगी बल्कि आपकी फैमिली के सपनों को भी पूरा करेंगी. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल चुनें और अपनी नई कार को घर लाएं.

Published at : 10 Sep 2026 03:21 PM (IST)

Sponsored Links by Taboola