iPhones के लिए रिलीज हुआ iOS 27, दो फोन में चला सकेंगे एक नंबर, यूजर्स को मिलें ये धांसू फीचर्स, तुरंत करें ट्राई
Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS27 अपडेट जारी कर दिया है. नया ऑपरेटिंग सिस्टम कई बड़े बदलावों के साथ आया है. इसमें Siri को पहले से काफी ज्यादा स्मार्ट बनाया गया है. वेदर ऐप में नए फीचर्स जोड़े गए हैं और Airpods के लिए अब कस्टम EQ का ऑप्शन भी मिल रहा है. इसके अलावा Liquid Glass डिजाइन में बदलाव, बिल स्प्लिट करने की सुविधा और iPhone Handoff जैसे फीचर्स भी नए अपडेट का हिस्सा हैं. अगर आपने अपने iPhone को iOS 27 पर अपडेट कर लिया है, तो इन फीचर्स को जरूर चेक करें. नीचें इन्हें डिटेल में समझते हैं.
Siri AI हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट
iOS 27 का सबसे बड़ा फीचर Siri AI है. Apple ने अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को अब एक फुल AI असिस्टेंट के तौर पर पेश किया है. यहा ChatGPT और Claude जैसे AI असिस्टेंट की तरह सवालों के जवाब देने के साथ कई तरह के काम भी कर सकता है. खास बात यह है कि Siri AI सीधे iPhone के सिस्टम और ऐप्स के साथ जुड़ा हुआ है. इसका अपना एक अलग ऐप भी दिया गया है.
---विज्ञापन---
अपनी बात बताएं और Siri बना देगा Shortcut
Siri AI ईमेल, फोन, Photos और Shortcuts जैसे कई ऐप्स में काम कर सकता है. इतना ही नहीं, यूजर सिर्फ बोलकर यह बता सकता है कि उसे किस तरह का वर्कफ्लो चाहिए. इसके बाद Siri AI उस काम को ऑटोमेट करने के लिए नया शॉर्टकट भी तैयार कर सकता है. इसलिए iOS 27 अपडेट के बाद Siri AI के स्टैंडअलोन ऐप और नए वॉयस कंट्रोल को जरूर आजमाना चाहिए.
Weather ऐप में अब ज्यादा जानकारी
iOS 27 में Apple ने Weather ऐप को भी अपडेट किया है. अब दिन के मौसम स जुड़ी जानकारी के लिए अलग-अलग टैब मिलेंगे. इनमें मौसम की स्थिति, बारिश या बर्फबारी और हवा से जुड़ी जानकारी शामिल है. यूजर अगले कुछ घंटो में तापमान, बारिश और हवा की स्थिति को पहले से ज्यादा विस्तार से देख पाएंगे. Weather ऐप में Highlights नाम का नया फीचर भी जोड़ा गया है. यह पूरे दिन के मौसम को लेकर एक समरी दिखाता है. यानी यूजर को एक नजर में समझ आ जाएगा कि पूरे दिन मौसम कैसा रहने वाला है.
---विज्ञापन---
AirPods में आया Custom EQ
AirPods यूजर्स के लिए भी iOS 27 एक काम का बदलाव लेकर आया है. अब AirPods की सेटिंग्स में तीन-बैंड इक्वलाइजर दिया गया है. इसकी मदद से यूजर अपने हिसाब से ऑडियो की फ्रीक्वेंसी को एडजस्ट कर सकता है.
Custom EQ की मदद से म्यूजिक सुनते समय Bass, Vocals और Treble को अपनी पसंद के हिसाब से बदला जा सकता है. पहले Apple Music में AirPods के लिए कुछ EQ कंट्रोल मिलते थे, लेकिन अब iOS 27 के साथ यूजर को ज्यादा सीधा ऑडियो कंट्रोल मिलेगा और यह सुविधा अलग-अलग जगह ऑडियो सुनते समय भी इस्तेमाल की जा सकती है.
---विज्ञापन---
Liquid Glass डिजाइन में भी बदलाव
iOS 26 के साथ आया Liquid Glass डिजाइन कुछ यूजर्स को पसंद आया, तो कुछ लोगों को इसका लुक थोड़ा परेशान करने वाला लगा. iOS 27 में Apple ने इस डिजाइन में भी सुधार किया है. कंपनी के मुताबिक अब Liquid Glass में ज्यादा यूनिफॉर्म रिफ्रैक्शन और बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलेगा.
Apple ने Liquid Glass के लिए नया स्लाइडर भी दिया है. इसकी मदद से यूजर तय कर सकता है कि Liquid Glass कितना साफ या टिंटेड दिखाई दे. अगर आपको पहले इसका डिजाइन बहुत ज्यादा ट्रांसपेरेंट लगता था, तो यह नया कंट्रोल आपके काम आ सकता है.
---विज्ञापन---
Messages में Dictation बटन हटाने का विकल्प
Messages ऐप में टेक्स्ट बॉक्स के पास मौजूद Dictation बटन कई बार यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन जाता था. खासकर तब, जब टाइप करने के बाद उसी जगह Send बटन दिखाई देता है. गलत टच होने पर कई बार Dictation फीचर एक्टिव हो जाता था. iOS 27 में Apple ने इस समस्या का भी समाधान दिया है.
ऐसे बदलें Messages में यह सेटिंग
इसके लिए iPhone में Settings खोलें और Apps में जाएं. इसके बाद Messages चुनें और नए Show Text in Field विकल्प पर टैप करें. यहां यूजर Record Audio बटन, Start Dictation बटन या फिर कोई बटन न दिखाने का विकल्प चुन सकता है. हालांकि मैसेज टाइप करने के बाद Send बटन पहले की तरह दिखाई देगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Siri की आवाज सुन-सुनकर हो गए बोर? iPhone में ऐसे बदलें Voice और उसकी भाषा
Bill Splitting फीचर
iOS 27 में Apple ने इसके लिए Bill Splitting फीचर दिया है. Apple Wallet या Messages ऐप में iPhone कैमरे से रसीद स्कैन करने पर iOS 27 उसमें दी गई जानकारी को पढ़कर आइटम की पूरी लिस्ट तैयार कर सकता है.
---विज्ञापन---
रसीद स्कैन होने के बाद यूजर यह चुन सकता है कि वह किन आइटम्स के पैसे देगा. इसके बाद Apple Cash के जरिए उन चीजों का भुगतान किया जा सकता है. बिल बांटते समय संबंधित टैक्स और टिप का हिस्सा भी अपने आप जोड़ा जाता है. इससे दोस्तों के साथ बिल बांटने का काम काफी आसान हो सकता है.
Photos ऐप में AI के साथ कई नए फीचर्स
Photos ऐप को भी iOS 27 में बड़ा अपडेट मिला है. Clean Up, Extend और Spatial Reframing जैसे फीचर्स में जनरेटिव AI इस्तेमाल किा गया है. इसकी मदद से फोटो से अनचाही चीजें हटाई जा सकती हैं और फोटो के एंगल और पर्सपेक्टिव में भी बदलाव किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
Android और Windows यूजर्स के साथ शेयर कर सकेंगे Albums
Photos ऐप में एक और काम का बदलाव किया गया है. अब iPhone यूजर्स अपने दोस्तों के साथ Albums शेयर कर सकते हैं, भले ही उनके पास Android या Windows फोन हो. इसके अलावा किसी वीडियो से पसंद की गई तस्वीर को अलग फोटो के तौर पर सेव करना भी अब आसान है. इसके लिए स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं होगी.
iPhone Handoff से एक नंबर, दो डिवाइस
iOS 27 का iPhone Handoff फीचर उन लोगों के लिए खास है, जो दो iPhone इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस फीचर की मदद से एक ही नंबर को दो अलग-अलग डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकता है कि किस डिवाइस पर फोन कॉल और मैसेज रिसीव होंगे.
---विज्ञापन---
फिलहाल T-Mobile यूजर्स के लिए सुविधा
iPhone Handoff फिलहाल सिर्फ T-Mobile यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके लिए कंपनी अतिरिक्त 5 डॉलर प्रति महीने चार्ज कर रही है. यूजर जरूरत के हिसाब से दोनों डिवाइस के बीच स्विच कर सकता है और यह भी तय कर सकता है कि कॉल और मैसेज किस फोन पर आएं.
iOS 27 में अभी और भी बहुत कुछ
iOS 27 में इन फीचर्स के अलावा भी कई छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. Apple ने नए iOS अपडेट के साथ नए AirPods, Apple Watch और iPhone भी पेश किए हैं. iPhone Duo को छोड़कर बाकी नए डिवाइस फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. अगर आपका iPhone iOS 27 को सपोर्ट करता है, तो अपडेट के बाद इन नए फीचर्स को एक-एक करके जरूर ट्राई किया जा सकता है.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें- Apple iOS 27, इन iPhone में मिलेगा अपडेट, जानें डिटेल्स