सोफा, फ्रिज किराए पर देने वाली कंपनी का IPO 12 गुना से अधिक सब्सक्राइब, दांव लगाने का आखिरी दिन, GMP पहुंचा 132 रुपये

Sep 11, 2026 01:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Rentomojo IPO पर दांव लगाने की निवेशकों में होड़ है
  • आईपीओ को आखिरी दिन दोपहर 12:50 तक 12 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका था
Rentomojo IPO GMP

Rentomojo IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है।

Rentomojo IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, निवेशकों की तरफ से बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। जिसकी वजह से दोपहर 12:50 मिनट तक आईपीओ को 12 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का साइज 1255.57 करोड़ रुपये है। आईपीओ में ऑफर फार सेल और फ्रेश इश्यू दोनों शामिल है। ओएफएस के तहत मौजूदा निवेशक 1105.57 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। वहीं, फ्रेश इश्यू के जरिए इनवेस्टर्स की तरफ से 37.15 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। यह आईपीओ 9 सितंबर को खुला था।

कितना है प्राइस बैंड

Rentomojo IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 384 रुपये से 404 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14948 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 20 रुपये की छूट दी है।

132 रुपये चल रहा है जीएमपी

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में Rentomojo IPO का जीएमपी आज 132 रुपये है। जोकि 32 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 135 रुपये है। बता दें, एक वक्त पर ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 155 रुपये ट्रेड कर रहा था।

इस आईपीओ को रिटेल कैटगरी में 9.32 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्यूआईबी में 1.69 गुना और एनआईआई में 35 गुना आईपीओ सब्सक्राइब किया जा चुका है। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 8 सितंबर को खुल गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 376.07 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

क्या करती है कंपनी?

यह एक टेक्नोलॉजी आधारित कंपनी है। कंपनी फर्नीचर और एप्लाइंसेस को किराए पर देती है। इस की कंपनी की शुरुआत 2012 में हुई थी। 31 मार्च 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी का कारोबार 29 शहरों में फैला है। इसमें 253825 सब्सक्राइबर्स तब थे। कंपनी के पास कुल 835 पर्मानेंट कर्मचारी थे। वहीं, 1772 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे।

आईपीओ के पैसों का क्या होगा?

70 करोड़ रुपये से कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए खर्च करेगी। वहीं, 42.50 करोड़ रुपये का कंपनी रेट या लाइसेंस फीस देने में उपयोग करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less