IPO News: इस हफ्ते खुल रहा है 6 कंपनी का आईपीओ, कितना है प्राइस बैंड और GMP

Aug 02, 2026 04:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • IPO News: इस हफ्ते 6 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहा है
  • इसमें 4 कंपनी SME सेगमेंट और दो कंपनी मेनबोर्ड सेगमेंट की है
this week 6 companies ipo going to open check details

IPO : इस हफ्ते 6 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं।

IPO News: इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 6 कंपनियों को आईपीओ खुलने जा रहा है। इन 6 कंपनियों के आईपीओ में दो कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। वहीं, 4 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा आईपीओ किस दिन ओपन हो रहा है।

1-Ardee Industries IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 425.87 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 6.04 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 2 करोड़ शेयर जारी करेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 50 रुपये से 53 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बता दें, यह आईपीओ 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा।

ग्रे मार्केट में कंपनी 6.75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

2- Technocraft Ventures IPO

यह आईपीओ 7 अगस्त को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 11 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है। इस आईपीओ का साइज 1.19 करोड़ रुपये का है।

3- Anawil Wire & Engineering IPO

यह आईपीओ 3 अगस्त को खुलेगा। निवेशकों के पास 5 अगस्त तक इनवेस्टमेंट करने का मौका रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 257 रुपये से 270 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 90 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

4- Aegeus Technologies IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 23.71 करोड़ रुपये का है। 4 अगस्त से 6 अगस्त तक आईपीओ खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 100 रुपये से 105 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का बनाया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

5- LAPL Automotive IPO

इस आईपीओ का साइज 32.40 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 0.34 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ 6 अगस्त से 10 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 88 रुपये से 94 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 25 रुपये के प्रीमियम के पर ट्रेड कर रहा है।

6- Optimystix Entertainment India IPO

यह आईपीओ 7 अगस्त से 11 अगस्त तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 0.62 करोड़ रुपये का है। इस कंपनी ने अबतक प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें