IQ Test Puzzle: कौन-सी चीज पानी पीते ही मर जाती है? 99% लोग नहीं दे पाते इन ट्रिकी पजल का राइट आंसर
Logical Puzzle in Hindi: टेबल पर 4 सेब और 4 लोग, फिर भी एक सेब कैसे बचा? ऐसे ही चौंकाने वाले लॉजिकल पजल्स जानें, जो इंटरव्यू में आपकी सोच को परखते हैं।
Tricky Interview Questions: एग्जाम और इंटरव्यू में लॉजिकल पजल (Logical Puzzles) वाले सवाल खूब पूछे जाते हैं। इन सवालों से कैंडीडेट की Out of the Box Thinking को परखा जाता है। इस तरह सवालों का जवाब सिर्फ मैथ से नहीं, बल्कि सवाल की भाषा और छिपे हुए साइन-संकेत को समझकर दिया जाता है। 'टेबल पर 4 सेब हैं, 4 लोगों ने एक-एक सेब लिया, फिर भी टेबल पर एक सेब बचा। कैसे?' पहली नजर में असंभव लगने वाला सवाल बेहद आसान है। SSC, बैंकिंग, रेलवे, UPSC इंटरव्यू, कैंपस प्लेसमेंट, IQ टेस्ट और कई सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। आइए जानते हैं लॉजिकल पजल्स के सवाल और उनके जवाब...
सवाल - एक टेबल पर 4 सेब हैं। चार लोगों ने एक-एक सेब लिया, फिर भी टेबल पर एक सेब बचा। कैसे?
जवाब - इस सवाल में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि हर शख्स ने सिर्फ सेब उठाया, टेबल से हटाया भी।
सबसे सामान्य जवाब है-
- पहले 3 लोगों ने एक-एक सेब उठाया।
- चौथे शख्स ने चौथा सेब टेबल सहित (जैसे प्लेट/ट्रे या टेबल पर रखा हुआ) ले लिया या सेब को वहीं छोड़ दिया और उसका अधिकार ले लिया। लेकिन परीक्षाओं में जो सबसे उत्तर दिया जाता है, वह यह है -
चौथे शख्स ने टेबल पर रखा आखिरी सेब टेबल सहित ले लिया, इसलिए सेब अभी भी टेबल पर ही है। इसलिए चारों लोगों को एक-एक सेब मिल गया और टेबल पर भी एक सेब मौजूद रहा।
नोट: यह एक ट्रिकी लॉजिक पजल है, इसलिए इसका जवाब सवाल की भाषा की व्याख्या पर आधारित होता है।
लॉजिक पजल वाले सवाल हल करने की सिंपल Trick
- सवाल को कम से कम 2 बार ध्यान से पढ़ें।
- देखें कि कहीं कोई शब्द छिपा हुआ संकेत तो नहीं दे रहा।
- जो बात सवाल में नहीं लिखी, उसे अपनी तरफ से मानकर उत्तर न दें।
- Out of the Box थिकिंग करें।
- हर शब्द का शाब्दिक अर्थ समझें।
लॉजिक पजल से संबंधित कुछ ट्रिकी सवाल और जवाब -
सवाल - एक कमरे में 5 मोमबत्तियां जल रही थीं। 2 बुझ गईं। कितनी बचीं?
सही जवाब - 2 (बाकी जलकर खत्म हो जाएंगी।)
सवाल - ऐसी कौन-सी चीज है जिसे जितना खींचो, उतनी छोटी होती जाती है?
सही जवाब - सिगरेट/बीड़ी।
सवाल - ऐसा कौन-सा महीना है जिसमें 28 दिन होते हैं?
सही जवाब - सभी महीनों में।
ये भी पढ़ें- Calendar Trick: 30 सेकंड में हल करें 5 Monday और 5 Tuesday वाला सवाल
सवाल - एक आदमी बिना पैराशूट के विमान से कूदा, फिर भी बच गया। कैसे?
सही जवाब - विमान जमीन पर खड़ा था।
सवाल - कौन-सी चीज पानी पीते ही मर जाती है?
सही जवाब - आग।
सवाल - ऐसी कौन-सी चीज है जो आपकी है लेकिन उसे सबसे ज्यादा दूसरे लोग इस्तेमाल करते हैं?
सही जवाब - आपका नाम।
सवाल - एक पिता के 4 बेटे हैं। हर बेटे की एक बहन है। कुल कितने बच्चे हैं?
सही जवाब - 5
सवाल - क्या आप खाली पेट 2 केले खा सकते हैं?
सही जवाब - नहीं, पहला खाने के बाद पेट खाली नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें- Reasoning Tricks: SSC, Railway और Banking में बार-बार पूछे जाते हैं Ranking वाले सवाल, 2 मिनट में मिलेगा जवाब
सवाल - एक मुर्गी ने भारत और नेपाल की सीमा पर अंडा दिया। अंडा किसका होगा?
सही जवाब - मुर्गी का।
सवाल - कौन-सी चीज खरीदने वाला इस्तेमाल नहीं करता और इस्तेमाल करने वाला खरीदता नहीं?
सही जवाब - ताबूत (Coffin)
लॉजिक पजल वाले सवाल कहां-कहां पूछे जाते हैं?
SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC GD, RRB NTPC, RRB Group D, IBPS PO, IBPS Clerk, SBI PO, SBI Clerk, UPSC Interview, UPSC CSAT, NDA, CDS, AFCAT, CAPF, State PSC, Police Recruitment, Campus Placement, IQ Test, Puzzle Interviews.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.