Iran Pakistan Talks: युद्धविराम समझौता विफल, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए फिर शुरू की बातचीत

दुनिया

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 21, 2026, 07:16 PM IST

ईरान और अमेरिका के बीच टूटे हुए अंतरिम समझौते को बचाने की कोशिशों के तहत, ईरान के एक अधिकारी ने मंगलवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मध्यस्थों के साथ बैठकें शुरू की हैं

Image

ईरान ने पाकिस्तान के जरिए फिर शुरू की बातचीत

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम को लेकर हुए अंतरिम समझौते के विफल होने के बाद तेहरान के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को पाकिस्तान में मध्यस्थों के साथ बातचीत शुरू की। दो अधिकारियों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की।

युद्धविराम के इस नए प्रस्ताव में लड़ाई रोकने, होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू करने और अमेरिका एवं ईरान के लिए आपसी समझौते को बचाने का मौका देने की बात शामिल है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मिलने की संभावना

हालांकि, अधिकारियों ने बैठक के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी। मोमेनी के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मिलने की संभावना है। मध्यस्थ देश जैसे पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए ईरान को अस्थायी युद्धविराम के एक नए प्रस्ताव पर भी विचार कर रहे हैं। इसमें 10 दिन के लिए अस्थायी युद्धविराम लागू करने का मुद्दा भी शामिल है। जिस पर तेहरान विचार कर रहा है इसका उद्देश्य लड़ाई रोककर एक स्थाई शांति समझौते का रास्ता बनाना है।

ईरान ने फिर से बिजली घरों और जल विलवणीकरण संयंत्रों पर हमला किया

वहीं कुवैत ने मंगलवार को कहा कि ईरान ने फिर से उसके बिजली घरों और जल विलवणीकरण संयंत्रों पर हमला किया है। कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के बयान के अनुसार, तेहरान ने लगातार चौथे दिन और सोमवार रात इन संयंत्रों को निशाना बनाया। मंत्रालय ने कहा कि इन हमलों से आग लग गई और संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है। उसने बताया कि क्षतिग्रस्त संयंत्रों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। कुवैत में पेयजल की करीब 90 प्रतिशत आपूर्ति विलवणीकरण संयंत्रों से होती है।

Ravi Vaish

रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article