दिल्ली: ITO पर दो कारों की जोरदार टक्कर, 2 विधायकों समेत 6 लोग घायल

राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसा PWD कार्यालय के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार कर सामने से आ रही इनोवा कार से जा भिड़ी. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि घायलों में दो विधायक भी शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक, स्विफ्ट कार को आशुतोष पांडे (32) चला रहे थे. वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान PWD कार्यालय के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और रेलिंग पार करते हुए आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से टकरा गई.

#UPDATE | Today, at about 9:30 PM, a PCR call regarding a road traffic accident was received at PS I.P. Estate. On reaching the spot, two vehicles, an Innova and a Swift car were found involved in the accident. As per preliminary local inquiry, the Swift car was being driven by https://t.co/07cTjp1BKA

— ANI (@ANI) August 23, 2026

इनोवा में सवार थे दो विधायक

इनोवा में किराड़ी विधानसभा के विधायक अनिल झा (आम आदमी पार्टी) और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल (बीजेपी) सवार थे. हादसे में दोनों विधायक समेत सभी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. वहीं घायलों को तत्काल LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं हादसे के बाद आइटीओ पर लंबा जाम लग गया. जब तक दिल्ली पुलिस ने फायर विभाग की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाया उससे पहले डीडीयू मार्ग, आइटीओ, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, सराय काले खां पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और लंबा जाम लग गया. हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया है.

अंशुमन यादव

अंशुमन यादव

अंशुमन यादव के पास पत्रकारिता की दुनिया में दो दशक का अनुभव है. ज़मीनी रिपोर्टिंग से लेकर ब्रेकिंग न्यूज़ तक कवर करने में सक्षम. बरेली रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से वर्ष 2005 में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2009 में सहारा समय न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. लगभग छह वर्षों तक सहारा समय में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद, वर्ष 2016 में इंडिया वॉयस न्यूज़ चैनल और फिर 2017 में देशबंधु ख़बर में अपनी सेवाएं दीं. साल 2019 से देश के प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल TV9 भारतवर्ष में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.

Read More

google button