Jabalpur Honey Trap Case: जबलपुर में कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख मांगे, 7 लाख में सौदा तय, ढाई लाख लेते पकड़ी गई महिला
Jabalpur Honey Trap Case:जबलपुर में रियल एस्टेट कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली का मामला (Jabalpur Honey Trap Case) सामने आया है। शिकायत के मुताबिक पूजा रैदास ने कारोबारी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांगे। बाद में 7 लाख रुपए में सौदा तय हुआ।
ढाई लाख रुपये के साथ पकड़ी गई महिला
रविवार को पहली किस्त के 2.50 लाख रुपए देने के लिए कारोबारी को गोपालबाग के कदम ट्री होटल बुलाया गया था। रकम लेकर बाहर निकलते ही सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को पकड़ लिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने बनाया प्लान
कारोबारी सार्थक सिंह ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत की थी। उसका आरोप है कि पूजा से उसके प्रेम संबंध थे और वह अब तक उसे करीब 8 लाख रुपए दे चुका है। कुछ समय से महिला पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का दबाव बना रही थी। इनकार करने पर पहले करीब 2 लाख 20 हजार रुपए मांगे गए। रकम देने से मना करने पर कथित तौर पर 20 लाख रुपए की मांग की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने कारोबारी (Jabalpur Businessman Honey Trap Case) के जरिए महिला को रुपए लेने के लिए होटल बुलाया।
आरोपी पूजा रैदास
रविवार को कारोबारी तय रकम लेकर होटल पहुंचा, जबकि पुलिस ने पहले से वहां टीम तैनात कर रखी थी। पूजा उससे 2.50 लाख रुपए लेकर जैसे ही बाहर निकली, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बैग से पूरी रकम बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा रैदास के रूप में हुई। उसकी उम्र 28 साल है। वो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली बताई गई है। पुलिस ने मामले में उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें: ग्वालियर में 14 साल की छात्रा की मौत के 2 साल बाद खुलासा, FSL रिपोर्ट में दुष्कर्म के सबूत
सोशल मीडिया से हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक दोनों की पहली पहचान अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए हुई थी। बाद में एक डांस कार्यक्रम में मुलाकात हुई और बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। कारोबारी का कहना है कि पूजा अपनी पारिवारिक स्थिति बताकर आर्थिक मदद मांगती थी और वह कई बार उसकी मदद करता रहा। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह महिला को बिरसिंहपुर छोड़ने जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और कारोबारी ने प्रेम संबंध होने की बात कही। (MP News)
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में गोली मारकर की हत्या, 15 दिन पहले एक लड़की को लेकर हुई थी लड़ाई
BNS की धाराओं में केस दर्ज
जबलपुर हनीट्रैप मामले (Jabalpur Honey Trap Case) में कोतवाली पुलिस ने पूजा रैदास के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 308-2, 308-6 और 351-2 के तहत केस दर्ज किया है। सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद महिला के परिवार को सूचना दे दी गई है। पुलिस होटल से बरामद रकम और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
लेखक
![]()