Jailer 2 Update: 30 सितंबर को लॉन्च होगा जेलर 2 का एल्बम, कब रिलीज हो रहा Rajinikanth की फिल्म का ट्रेलर?

Jailer 2 Update: 30 सितंबर को लॉन्च होगा जेलर 2 का एल्बम, कब रिलीज हो रहा Rajinikanth की फिल्म का ट्रेलर?

रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म पर अपडेट

Rajinikanth Jailer 2 Update: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में 2026 के अक्टूबर महीने में रिलीज हो रही है. फैंस इस फिल्म की रिलीज के दिन गिन रहे हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले अभी इसपर लगातार कई अपडेट आने बाकी हैं. 30 सितंबर फिल्म के अपडेट के लिहास से एक बड़ा दिन है. इस दिन जेलर 2 मूवी का एल्बम लॉन्च इवेंट रखा गया है. वहीं फिल्म के कुछ गाने पहले ही रिलीज कर दिए गए हैं. इसमें अला बोलेलो, वन सन वन मून और एन्थम सॉन्ग वन नेम शामिल है. साथ ही इसके ट्रेलर की रिलीज को लेकर भी डिटेल्स आनी शुरू हो गई हैं.

रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग अला बोलेलो अगस्त में खास मौके पर रिलीज किया गया था. इसमें रजनीकांत और शामना कासिम नजर आई थीं. इस गाने को अच्छे व्यूज भी मिले थे. अब तक कुल एल्बम के 12 में से 3 गाने जारी कर दिए गए हैं. वहीं अब फिल्म का एल्बम लॉन्च किया जाएगा जिसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

कब लॉन्च होगा फिल्म का एल्बम?

जेलर 2 के एल्बम को लेकर फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इस फिल्म का एल्बम 30 सितंबर 2026 को बुधवार के दिन लॉन्च किया जा रहा है. इसे एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें फिल्म के सारे गाने होंगे और अनिरुद्ध रविचंदर म्यूजिक आर्टिस्ट्स और सिंगर्स संग लाइव परफॉर्मेंस भी देंगे. 3 अक्टूबर को सन NXT पर इसकी स्ट्रीमिंग होगी वहीं 4 अक्टूबर 2026 को टीवी पर भी इस म्यूजिकल इवेंट का टेलिकास्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- The Paradise: वीकडेज में ठंडा पड़ा द पैराडाइज का कलेक्शन, नानी की फिल्म ने 6 दिन में कितने कमा लिए?

कब लॉन्च होगा फिल्म का ट्रेलर?

ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज के 10 दिन पहले यानी 5 अक्टूबर 2026 को जेलर 2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया जाएगा. फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म का पहला पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रहा था और इसने 605 करोड़ के आसपास की कमाई की थी. ऐसा माना जा रहा है कि जेलर 2 फिल्म 1000 करोड़ रुपये की कमाई करेगी और ऐसा करने वाली रजनीकांत के करियर की पहली फिल्म साबित होगी.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button