Jamshedpur News : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क दुर्घटना में निधन

10:38 AM, 24-Sep-2026

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया, कहा-संतान खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता

Lagatar Desk: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने जमशेदपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि एक मां के लिए संतान को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता. 

Uploaded Image

10:25 AM, 24-Sep-2026

मंत्री संजय यादव ने जताया दुख

श्रम मंत्री संजय यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में साथी बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की सुपुत्री तृषा सिंह सहित चार लोगो के असामयिक निधन की दुखद खबर सुनकर मन बेहद दुःखी है. दीपिका जी और पूरे परिवार के लिए यह अपार पीड़ा की घड़ी है. इस कठिन समय में मेरी पूरी संवेदना और प्रार्थना उनके साथ है.

Uploaded Image

10:20 AM, 24-Sep-2026

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

Congress
कांग्रेस

जमशेदपुर में एनएच पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक जताया है.

दोनों नेताओं ने कहा कि घटना की खबर से वे बेहद मर्माहत और स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी दीपिका पांडेय सिंह और उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

09:48 AM, 24-Sep-2026

मरीन ड्राइव पर ब्रेकडाउन ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

Trisha Singh Death
दुर्घटनाग्रस्त कार

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क पर ब्रेकडाउन होने के कारण खड़े ट्रक में तेज रफ्तार सफेद कार पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर लौट रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

हादसे में मृतकों की पहचान सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और तृषा के रूप में बताई गई है. मृतकों में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा भी शामिल हैं.

हादसे के वक्त मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र महगामा में थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Sep 24, 2026 08:54 AM

Jamshedpur News : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क दुर्घटना में निधन
दुर्घटनाग्रस्त कार

Jamshedpur News : डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Jamshedpur News : जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का निधन हो गया. हादसे की जानकारी सामने आने के बाद शोक की लहर है. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद घटना की पुष्टि की. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है.

डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Uploaded Image

मंत्री इरफान अंसारी का पोस्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अपनी X पोस्ट में लिखा कि जमशेदपुर में NH पर हुए सड़क हादसे में हमारी बहन और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी व अन्य का निधन हो गया. उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह और पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री का X पोस्ट

जानकारी के मुताबिक दिपिका पांडेय सिंह के पति जमशेदपुर में रहते हैं. वहां वह सेल में काम करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौर गयी है.

Uploaded Image