Jamshepur News :पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshepur News : कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार की रात 23 वर्षीय युवक संजय तांडी ने घर में फंदे  से लटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है. मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अमेरिकी मीडिया चैनलों ने डोनाल्ड ट्रंप का बॉयकॉट किया
जमुई बैड टच मामला: मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में मारी गोली

परिजनों के अनुसार संजय ने करीब तीन-चार महीने पहले सोनारी की रहने वाली सोमा कर्मकार से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों कदमा में साथ रह रहे थे.बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. विवाद के बाद सोमा कई बार घर छोड़कर चली जाती थी और कुछ समय बाद वापस आ जाती थी.

परिजनों ने बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले दोनों के बीच फिर विवाद हुआ. इसके बाद सोमा घर छोड़कर चली गई और वापस नहीं लौटी. बताया जा रहा है कि वह डिमना इलाके के किसी हॉस्टल में रह रही थी. संजय उसे फोन कर समझाने और घर वापस आने के लिए कहता था, लेकिन परिजनों के अनुसार फोन अक्सर व्यस्त मिलता था.

Uploaded Image

पत्नी सोमा की फोटो 

इसी बात को लेकर संजय को पत्नी पर किसी दूसरे युवक से संबंध होने का शक था. मृतक की चचेरी मामी पुष्पा सरदार ने बताया कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. परिजनों के अनुसार संजय इस वजह से काफी तनाव में था और पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था.

सोमवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच संजय सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया. इसके बाद उसने पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद संजय की मां ने खिड़की से उसे फंदे से लटका देखा और शोर मचाया. 

परिवार के लोगों ने खिड़की तोड़कर उसे नीचे उतारा. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी संजय की पत्नी को भी दे दी गई है. वहीं, पत्नी की ओर से मृतक के परिजनों पर संजय को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है.

संजय घरों में पेंट करने का काम करता था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसे लेकर पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है.