वर्किंग डे में भी नहीं थमी Jana Nayagan की कमाई की रफ्तार, मंगलवार को हुई नोटों की बारिश - jana nayagan box office collection day 13 vijay movie earn net 182 crore till tuesday

साउथ सिनेमा की फिल्म जन नायकन कमाई के मामले में वर्किंग डे में भी कमाल कर रही है। ...और पढ़ें

जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जन नायकन कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हार मानने को तैयार नहीं जन नायकन

  2. मंगलावर को शानदार रही फिल्म की कमाई

  3. विजय की फिल्म ने 13वें दिन किया कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के अलावा इस वक्त अगर कोई फिल्म कमर्शियल तौर पर भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है तो उसका नाम जन नायकन (Jana Nayagan) है। साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही है। 

आलम ये है कि वीकेंड बीतने के बाद भी जन नायकन कलेक्शन के मामले में हार मानने को तैयार नहीं है। इसका अंदाजा आप विजय की इस पॉलिटिकल थ्रिलर के 13वें दिन के कारोबार से आसानी से लगा सकते हैं। 

जन नायकन की शानदार कमाई जारी

अक्सर ऐसा होता है कि दूसरा वीकेंड बीतने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज होती है और रफ्तार थमने लगती है। फिलहाल जन नायकन के मामले में बेशक ऐसा होता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी कलेक्शन के नंबर्स इतने खराब नहीं हैं, जिनके बारे में बात न की जाए। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो रिलीज के 13वें दिन ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के 'महाराजा' बने Vijay, सोमवार को भी कमाई में अव्वल निकली पॉलिटिकल थ्रिलर

Jana nayagan box office collection day 12

बेशक बीते सोमवार की तुलना में दूसरे मंगलवार को जन नायकन की कमाई में करीब 45 प्रतिशत की कटौती दर्ज हुई है। लेकिन फिर भी इन आंकड़ों की तारीफ होने बनती है, जो ये दर्शाते हैं कि वर्किंग डे में भी लोग विजय की जन नायकन को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। 

jana nayagan worldwide collection day 10

13वें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब जन नायकन का इंडिया में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 182 करोड़ के करीब पहुंच गया है। जिस हिसाब से फिलहाल इस मूवी की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म 200 करोड़ आंकड़ा पार कर लेगी। 

विजय की आखिरी फिल्म ने किया कमाल

अभिनेता विजय थलापति के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म के तौर पर जन नायकन ने अपनी छाप छोड़ी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ और वर्ल्डवाइड 304 करोड़ का कारोबार कर इस मूुवी ने सही मायनों में कमाल करके दिखाया है। इससे पहले विजय की लियो और गॉट जैसी मूवीज भी ग्लोबली 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही हैं।