Janmashtami Drawing 2026: बच्चों के लिए श्रीकृष्ण की 5 आसान और खूबसूरत आर्ट

Janmashtami Drawing: स्कूल ड्राइंग-पोस्टर कॉम्पिटिशन के लिए बच्चों की 5 आसान श्री कृष्ण आर्ट देखें। क्लास 1 से 8 तक के बच्चों के लिए बेस्ट आइडियाज, जो काम आसान करेंगे।

Shri Krishna Janmashtami 2026 Drawing: श्री कृष्णा जन्माष्टमी इस साल 4 सितंबर को मनाई जाएगी। मंदिरों, घरों से लेकर स्कूल में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अगर आपका बच्चा भी स्कूल में होने वाले ड्राइंग-पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कान्हा से जुड़ी कौन सी आर्ट बनाएं तो यहां देखें ऐसे 5 आइडियाज जो आपके काम को बिल्कुल आसान कर देंगे।

1 ) जन्माष्टमी पोस्टर ड्राइंग

जन्माष्टमी में आर्ट या पोस्ट कॉम्पिटिशन में फर्स्ट आने की चाहत हैं तो आप माखन निकालती हुई यशोदा मैया और उनसे लाड करते हुए लड्डू गोपाल का सुंदर चित्र आर्ट पेपर पर उकेर सकते हैं। इसमें आसपास मटकी, मोरपंख, फूलों की सजावट भी दिखाई गई है, जो दिखने में नंदगांव जैसा फील दे रहा है। आखिर में Happy Janmashtami 2026 लिखा गया है।

क्यों और किस क्लास के बच्चों के लिए चुनें ?

यह ड्राइंग जन्माष्टमी का पूरा फेस्टिव लुक देती है। इस आर्ट को कक्षा 4-8 के बच्चे ट्राई कर सकते हैं।

2) लड्डू गोपाल की ड्राइंग

आर्ट कॉम्पिटिशन के लिए यह दृश्य बहुत मनमोहक है। जहां बाल कृष्ण को फूलों से सजी हुई झूले जैसी टोकरी में सोते हुए दिखाया गया है। आसपास कमल के फूल और ऊपर से मोरपंख भी नाया है।

क्यों और किस क्लास के लिए चुनें ?

बाल कृष्ण की यह आर्ट क्यूट और 3d विजुअल इफेक्ट देती है। इसमें मुख्य फोकस और करेक्टर एक ही है। इसलिए बच्चे आसानी से ड्रॉ कर सकते हैं। यह क्लास 1-5 तक के बच्चों के लिए बेस्टा है।

3) श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी आर्ट

चार्ट पेपर पर उकेरी गई यह आर्ट बहुत यूनिक है। इसमें रंग-बिरंगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी बनाई गई है, जिसे कलरफुल रंगों खूबसूरत बना रहा है। वहीं, माखन के लिए रूई का इस्तेमाल हुआ है, जबकि किनारों पर Happy Janmashtami लिखा हुआ है। यह बहुत आसान ड्राइंग है।

क्यों और किस क्लास के लिए चुनें ?

यह सबसे आसान आर्ट है, इसमें किसी चेहरे को मेन फोकस बनाने की बजाय बॉडी स्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। अगर आप क्रिएटिविटी पसंद करते हैं तो इसे चुनें। यह क्लास 1-3 के बच्चों के लिए परफेक्ट है।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन, मोर पंख पर 7 खूबसूरत हिना पैटर्न

4) श्री कृष्ण बांसुरी आर्ट

अगर बच्चा पूरी तरह ह्युमन फिगर बनाने की बजाय श्री कृष्ण ड्राइंग बनाना चाहता है तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें बांसुरी, मोरपंख और मटकी जैसे जन्माष्टमी के आइकॉनिक एलिमेंट्स को दिखाया गया है।

क्यों और किस क्लास के लिए चुनें ?

क्लास 2-3 के बच्चे बेसिक आउट लाइन पर इसे बना सकते हैं, जबकि कक्षा 4-6 के बच्चे डिटेलिंग और शेडिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी डेकोरेशन, आसानी से बनाएं लड्डू गोपाल का झूला

5) राधा-कृष्ण का चित्र

इस आर्ट में कृष्ण-राधा को फूलों से सजे हुए झूले पर बैठे दिखाया गया है। दोनों ने ट्रेडिशनल कपड़े और आभूषण पहने हैं। यह ड्राइंग बच्चों के लिए क्रिएटिव और कलरफुल प्रोजक्ट बन सकती हैं। इसमें राधा-कृष्ण, झूला, फूल, मोरपंख और ट्रेडिशनल डेकोरेशन जैसे फेस्टिव एलिमेंट दिए गए हैं।

क्यों और किस क्लास के लिए चुनें ?

यह आर्ट कक्षा 4-8 के बच्चों के लिए बेस्ट है। इसमें चेहरे, कपडे़, आभूषण और झूले की डिटेलिंग है, जो बड़े बच्चों के लिए सूटेबल है।