Janmashtami Prasad Easy Recipe: कन्हैया के लिए बनाएं मलाईदार लड्डू, बिना गैस जलाए हो जाएंगे तैयार

जन्माष्टमी पर घरों में लोग कान्हा के लिए ढेर सारे व्यंजन बनाते हैं. इस बार आप उनको मलाईदार लड्डू का भोग भी लगाएं जो बिना गैस जलाए ही तैयार हो जाएंगे.

Janmashtami Prasad Easy Recipe: कन्हैया के लिए बनाएं मलाईदार लड्डू, बिना गैस जलाए हो जाएंगे तैयार

जन्माष्टमी के लिए लड्डू की रेसिपीImage Credit source: Getty Images/deeksha_vaibhav

शशि सिंह

शशि सिंह |  Updated on: Sep 01, 2026 11:18 AM IST

Google News Badge

Share

जन्माष्टमी का फेस्टिवल हर कृष्ण भक्त के लिए बेहद खास होता है. इस बार कृष्ण जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस खास मौके पर आप कान्हा के भोग में मलाई लड्डू शामिल कर सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है और बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है. इसका स्वाद भी कमाल का होता है.

जन्माष्टमी पर आप इन लड्डुओं को लास्ट मिनट भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. बस इंग्रेडिएंट्स लाकर रख लें. चलिए देख लेते हैं जन्माष्टमी स्पेशल लड्डू की ईजी रेसिपी.

गैस जलाए बनने वाला आसान प्रसाद

जन्माष्टमी स्पेशल लड्डू की ये रेसिपी फूड इंफ्लूएंसर…दीक्षा ने शेयर की है. चलिए पहले देख लेते हैं इंग्रेडिएंट्स.

  • क्या क्या चाहिए होगा?
  • 1 कप ताजा नारियल
  • 1½ कप फ्रेश पनीर
  • 1½ कप काजू
  • 1½ कप मिल्क पाउडर
  • ¼ कप पिसी हुई चीनी (पहले 3 बड़े चम्मच डालें और जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा करें)
  • 1½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • गार्निश के लिए केसर के धागे 2 चम्मच दूध में भिगोए हुए.

मलाई लड्डू की रेसिपी

  • सबसे पहले नारियल को तोड़कर इसका पानी हटा दें और इसका छिलका हटाकर सफेद हिस्सा निकल लें.
  • नारियल को छोटे टुकड़ों में कट कर लें. पनीर को भी हाथों से क्रश कर लें.
  • नारियल और पनीर के साथ ही काजू, चीनी और मिल्क पाउडर को ब्लेंडर में डालकर पीस लें.
  • इन सारी चीजों में इतनी नमी रहती है कि एक मुलायम गूंथा हुआ आटा जैसा बन जाएगा.
  • अगर मिक्सचर ज्यादा रूखा है और ब्लेंड करने में दिक्कत हो, तो एक बार में सिर्फ 1 छोटा चम्मच दूध डालें.
  • तैयार किए गए मिश्रण को प्लेट में निकाल लें और हाथों में देसी घी लगाकर लड्डू बना लें.
  • सारे लड्डू बन जाने के बाद ऊपर से केसर वाला दूध और पिस्ता से सारे लड्डू गार्निश कर लें.
  • इन लड्डुओं को फ्रीज में रख दें और कान्हा को भोग लगाने के बाद प्रसाद में सभी को खिलाएं और खुद भी खाएं.

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button

Follow Us