जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का सीजन-2 होगा जल्द शुरू; कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान - Haribhoomi
Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट का सीजन-2 होगा जल्द शुरू; कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान
Jantar Mantar Season 2: कॉकरोच जनता पार्टी ने ऐलान किया है कि जल्द ही जंतर-मंतर' का सीजन 2 शुरू होने वाला है। इसे लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके और CJP प्रमुख प्रवक्ता सौरभ दास ने जानकारी दी है।
सीजेपी ने जंतर-मंतर सीजन 2 शुरू करने का किया ऐलान।
- Published: 12 Aug 2026, 06:15 PM IST
- Last Updated: 12 Aug 2026, 06:23 PM IST
Jantar Mantar Season 2: कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते दिनों प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों के लगातार दबाव की वजह से पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक बार फिर से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने के संकेत दिए हैं।
सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि, "बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 कब शुरू होगा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि 'जंतर-मंतर' का सीजन 2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।" CJP फाउंडर अभिजीत दीपके बुधवार को दिल्ली में अपने वॉलंटियर्स की मीटिंग करने वाले थे। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि इस मीटिंग के लिए हमें हॉल नहीं मिलने में भी काफी मुश्किलें आईं।
हमें हॉल नहीं मिला-अभिजीत दीपके
दीपके ने कहा कि, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी, हम हॉल ढूंढ रहे थे, लेकिन कोई भी हमें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। हर कोई यही कहना चाहता था कि ऊपर से दबाव है, बहुत मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है, लेकिन आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं।
दीपके ने आगे कहा-हॉलमालिक को कहा गया कि अगर उन्होंने CJP की मीटिंग यहां होने दी,तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब BJP कर रही है। उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं, अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।"
#WATCH | Delhi | On CJP Founder Dipke's "Jantar Mantar Season 2" statement, party Chief Spokesperson Saurav Das says, "This itself is Season Two. Protests are taking place across the country against such incompetent governments and officers. On behalf of CJP, we are now embarking… https://t.co/aEWw3zz8m6 pic.twitter.com/U6jtHKe2PF
— ANI (@ANI) August 12, 2026
दीपके के बयान पर सौरभ दास ने क्या कहा ?
CJP के फाउंडर दिपके के "जंतर-मंतर सीज़न 2" वाले बयान पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, "यह खुद ही सीज़न टू है। ऐसी नाकाबिल सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ़ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। CJP की तरफ़ से हम अब एक देशव्यापी 'लिसनिंग टूर' (लोगों की बात सुनने का दौरा) शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की बात सुन सकें।
हम एक अभियान चलाएंगे और आज़ादी के दिन से शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देंगे। हम माता-पिता और नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने सरकारी स्कूलों में जाएं, सोशल ऑडिट करें, वहां के हालात रिकॉर्ड करें, सच्चाई सामने लाएं और उन्हें ठीक करने में मदद करें। युवा ज़िम्मेदारी उठा रहे हैं। जल्द ही सचमुच एक 'विकसित भारत' सामने आने वाला है।"