Japan Open 2026: पीवी सिंधु ने किया कारनामा! जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

Japan Open 2026: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वो इस बैडमिंटन टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं.

Japan Open 2026: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु ने जापान ओपन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ वो इस बैडमिंटन टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं.

author-image

New Update

PV Sindhu

पीवी सिंधु ने जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Photograph: (AFP)

Japan Open 2026: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने मेजबान जापान की अकाने यामागुची को सीधे दो गेम में 21-17, 21-17 से हराया. इस जीत के साथ सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्होंने शुरुआत से अंत तक शानदार खेल दिखाया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया. बता दें कि पीवी सिंधु और अकाने यामागुची के बीच यह बैडमिंटन कोर्ट पर 30वां मुकाबला था. दोनों खिलाड़ियों के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. इस जीत के बाद सिंधु का यामागुची के खिलाफ रिकॉर्ड 16-14 हो गया है. अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही यामागुची इस बार सिंधु के तेज और आक्रामक खेल का जवाब नहीं दे सकीं.

दो साल बाद जीता बड़ा खिताब

सिंधु के लिए यह जीत कई मायनों में खास रही. उन्होंने दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल जीतने के बाद पहली बार कोई बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब अपने नाम किया है.

PV Sindhu beats home favourite Akane Yamaguchi 21-17, 21-17 to win the BWF Japan Open (Super 750). This is her first World Tour title since winning the Syed Modi International in 2024. pic.twitter.com/aPlCUYVbuH

— IANS (@ians_india) July 19, 2026

इसके अलावा यह उनके करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर-750 खिताब भी है. करीब सात साल बाद उन्होंने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का खिताब जीता है. इससे पहले उन्होंने 2019 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाया था. भारत के बाहर भी उन्होंने चार साल बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट जीता है.

🇮🇳 PV Sindhu beats Akane Yamaguchi 21-17, 21-17 to clinch the Japan Open title 🏆

This is the first time an Indian has won the Japan Open (the only other previous finalist was Prakash Padukone in 1983) 🙌

▶️ Here's how it happened: https://t.co/vkJtYKAMexpic.twitter.com/zNfBUwk5b0

— ESPN India (@ESPNIndia) July 19, 2026

फाइनल में शानदार वापसी और दमदार प्रदर्शन

फाइनल के पहले गेम में एक समय सिंधु 9-11 से पीछे चल रही थीं. इसके बाद उन्होंने लगातार शानदार अंक हासिल किए और पहला गेम 21-17 से जीत लिया. दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली. यामागुची ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन सिंधु ने अपनी लय नहीं टूटने दी और दूसरा गेम भी 21-17 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.

Welcome back, Champion, PV Sindhu. ✨

Champions aren't defined by how quickly they return, but by the courage to keep showing up.
You've etched your name into history once again as 𝙩𝙝𝙚 𝙛𝙞𝙧𝙨𝙩 𝙄𝙣𝙙𝙞𝙖𝙣 𝙩𝙤 𝙬𝙞𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙅𝙖𝙥𝙖𝙣 𝙊𝙥𝙚𝙣. Congratulations on this… pic.twitter.com/tGc7mbJb9u

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) July 19, 2026

सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन को हराया

इससे पहले जापान ओपन के सेमीफाइनल में सिंधु का सामना चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई से हुआ था. सिंधु ने पहला गेम 21-19 से जीता. दूसरे गेम में वह 15-10 से आगे थीं, तभी चेन युफेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकीं और मुकाबला छोड़ना पड़ा. क्वार्टर फाइनल में सिंधु को वॉकओवर मिला था.

आगे के टूर्नामेंट के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

जापान ओपन का खिताब जीतने से पीवी सिंधु का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. इस जीत का फायदा उनकी विश्व रैंकिंग में भी मिल सकता है. साथ ही, 2026 एशियन गेम्स से पहले यह जीत उनके लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली साबित होगी. शानदार फॉर्म में चल रही सिंधु अब आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भी भारत से पदक की मजबूत उम्मीद बन गई हैं.

यह भी पढ़ें- आज कितने बजे शुरू होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए भारत में कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन