ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच| Navbharat Live

Updated On: Jul 22, 2026 | 04:01 PM IST

विज्ञापन

सार

Japanese Mehendi Trend: फेस्टिव सीजन में पारंपरिक मेहंदी की जगह अब जापानी इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में हैं। सकुरा, कोई फिश जैसे मिनिमल व एलिगेंट पैटर्न आपके हाथों को देंगे यूनिक और मॉडर्न लुक.

Japanese mehendi designs for sawan raksha bandhan 2026

मेहंदी डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)

विस्तार

Sawan Mehendi Design Ideas: जल्द ही सावन और रक्षाबंधन के साथ कई त्योहार आने वाले हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नया मेहंदी ट्रेंड वायरल हो रहा है, जो पारंपरिक मेहंदी के डिजाइनों से बिल्कुल अलग है।

इस नई मेहंदी डिजाइन में चेरी ब्लॉसम, कोई फिश, होकुसाई की मशहूर ‘द ग्रेट वेव’, जापानी क्रेन, बांस, टोरी गेट और मेपल लीफ जैसे जापानी कला और संस्कृति से प्रेरित डिजाइनों को पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, इन मेहंदी डिजाइनों की सबसे बड़ी खासियत इनका मिनिमल, एलिगेंट और मॉडर्न होना है, जो हाथों को खूबसूरत दिखाते हैं। अगर आप इस राखी, सावन या किसी खास मौके पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये जापान की कला से प्रेरित डिजाइन आपको जरूर पसंद आएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

सकुरा मेहंदी

जापान में चेरी ब्लॉसम यानी सकुरा का मौसम केवल कुछ हफ्तों के लिए आता है, इसलिए इसे बेहद खास माना जाता है। मेहंदी में सकुरा के फूल बेहद हल्के और नाजुक अंदाज में बनाए जाते हैं, जो फाइन-लाइन टैटू जैसे दिखाई देते हैं।

मेहंदी डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)

कोई फिश मेहंदी

जापानी संस्कृति में कोई मछली साहस, संघर्ष और सफलता का प्रतीक मानी जाती है। मेहंदी में इसे बहते पानी की लहरों, कमल के फूल और अन्य नेचुरल चीजों के साथ बनाया जाता है, जिससे पूरा डिजाइन बेहद आकर्षक और जीवंत दिखाई देता है।

द ग्रेट वेव मेहंदी

विश्व प्रसिद्ध जापानी कलाकार होकुसाई की पेंटिंग ‘द ग्रेट वेव ऑफ कानागावा’ आज भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय कलाकृतियों में गिनी जाती है। इसकी लहरों से प्रेरित मेहंदी डिजाइन कलाई से लेकर बाजू तक बेहद स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है।

 जापानी क्रेन मेहंदी

जापानी लोककथाओं में रेड-क्राउन्ड क्रेन लंबी उम्र, शांति और खुशहाली का प्रतीक है। मेहंदी में इसे बादलों, पंखों या हल्के प्राकृतिक पैटर्न के साथ बनाया जाता है, जिससे यह किसी खूबसूरत स्केच जैसा दिखाई देता है। यह डिजाइन खासतौर पर हाथ की ऊपरी सतह (Back Hand) पर बेहद आकर्षक लगता है।

मेहंदी डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)

बांस की डिजाइन वाली मेहंदी

आजकल मिनिमल मेहंदी डिजाइन को अधिक पसंद किया जा रहा है। बांस से प्रेरित मेहंदी डिजाइन्स पतले, लंबे और मिनिमल होते हैं। यह जापानी संस्कृति में मजबूती और धैर्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

जापानी फैन मेहंदी

जापान का पारंपरिक फोल्डिंग फैन मेहंदी का एक शानदार सेंटरपीस है। कलाकार इसमें फूलों, ज्यामितीय आकृति और बारीक लाइनवर्क का इस्तेमाल करके बेहद खूबसूरत डिजाइन तैयार करते हैं, जो हथेली या हाथ के पीछे बहुत आकर्षक लगता है।

टोरी गेट मेहंदी

टोरी गेट जापान के शिंटो मंदिरों का प्रवेश द्वार होता है, जो सांसारिक दुनिया से आध्यात्मिक दुनिया में प्रवेश का प्रतीक माना जाता है। मेहंदी में इसे पहाड़ों, बादलों या प्राकृतिक दृश्यों के साथ उकेरा जाता है। यह डिजाइन उन लोगों को खास तौर पर पसंद आता है, जो यात्रा और जापानी संस्कृति से प्रेरित हैं।

मेहंदी डिजाइन (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- नानी-दादी की किचन से गायब हो गई हैं कच्चे आम की ये 4 स्वादिष्ट रेसिपीज, बचपन का स्वाद फिर हो जाएगा ताजा

जापानी मेपल लीफ मेहंदी

मोमिजी अपने खूबसूरत लाल और नारंगी पत्तों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मेहंदी में मेपल की पत्तियों को बेलों और बारीक पैटर्न के साथ बनाया जाता है, जिससे हाथों पर एक बेहद क्लासी और फोटोजेनिक लुक मिलता है। यह डिजाइन फेस्टिव सीजन के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

Follow Navbharatlive whatsapp