Jasmine Bhasin Post: क्रिप्टिक पोस्ट, अली गोनी से ब्रेकअप? जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, रिश्टा टूटने का सच बताया

Jasmine Bhasin Post: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्टर अली गोनी के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. हाल ही में जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने पहले टैटू की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था ‘आई एम इनफ (मैं काफी हूं’. इसके साथ उन्होंने एक लंबे नोट में टैटू के पीछे की कहानी बताते हुए कहा था कि प्यार पाने के लिए वो कभी भी खुद को नहीं छोड़ेंगी, जिसके बाद अली गोनी के साथ उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगने लगीं.

अब जैस्मिन ने पोस्ट डिलीट कर दी है और अली के साथ ब्रकेअप की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने रविवार 6 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने लिखा, “मेरी ज़िंदगी की हर बात मेरे रिश्ते के बारे में कोई गहरा मैसेज नहीं होता. कभी-कभी एक महिला बस अपने बारे में बात कर रही होती है.”

इसमें कोई छुपा हुआ मैसेज नहीं….

एक्ट्रेस ने ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज करते हुए लोगों से कहा कि वो हर पर्सनल पोस्ट को रिश्ते के बारे में छिपा हुआ मैसेज न समझें. उन्होनें लिखा कि ये देखकर हैरानी होती है कि व्यूज और अटेंशन पाने के लिए मीडिया पेज पोस्ट को तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और लोगों का ध्यान खींचने के लिए कपल की तस्वीरें इस्तेमाल करने लगते हैं. चिल करो दोस्तों!!

Jasmine Bhasin Instagram Story

जैस्मिन ने उस पोस्ट में क्या लिखा था?

जिस पोस्ट के बाद ब्रेकअप की अफवाह उड़ी, एक्ट्रेस ने उसे बाद में डिलीट कर दिया था. उसमें उन्होंने लिखा था, “मेरे पहले टैटू की कहानी और वो पल जब मैंने खुद को चुना, जबकि मैंने बहुत समय उस इंसान जैसा बनने की कोशिश में बिताया जिसे मैं प्यार करना आसान समझती थी. लंबे समय तक, मैं खुद को छोटे-छोटे सांचों में ढालने की कोशिश करती रही, बदलती रही, सिकुड़ती रही, खुद को ढालती रही, वो बनने की कोशिश करती रही जो मुझे लगता था कि मुझे प्यार और अपनापन महसूस करने के लिए बनना चाहिए. इस सफर में कहीं न कहीं मैंने सबसे जरूरी इंसान को खो दिया, खुद को.” इसके अलावा उन्होंने खुद को पहचानने और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने को लेकर बातें कही थीं.

जैस्मिन और अली की मुलाकात साल 2018 में रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में हुई थी. शो की शूटिंग के लिए अर्जेंटीना में टाइम बिताते हुए दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई. ये दोस्ती साल 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में प्यार में बदल गई. शो के दौरान ही दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था.

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा

सरिता शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वर्ष 2014 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी जर्नलिज्म में डिप्लोमा की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ही साल 2018 में एमए हिंदी की डिग्री प्राप्त की है. बतौर कंटेंट राइटर सरिता शर्मा की पहली जॉब है. टीवी9 भारतवर्ष में कंटेंट राइटर के रूप में धर्म सेक्शन के लिए लेखन का कार्य कर रही हैं.

Read More

google button