'अमर प्रेम' की दुहाई देता है Jaya Prada का गाना, मिथुन संग किया रोमांस; आशा ताई ने गाया था कल्ट गीत - pyar hamara amar rahega asha bhosle song featuring jaya prada mithun chakraborty film muddat
जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती का एक गाना आज भी अमर प्रेम की मिसाल है। यह गीत 80 और 90 के दशक में बहुत पॉपुलर हुआ था।

जया प्रदा पर बना हिट रोमांटिक गाना
HighLights
जया प्रदा पर हिट हुआ था 40 साल पुराना गाना
आशा भोसले ने रोमांटिक गाने को दी थी आवाज
मिथुन चक्रवर्ती संग जया का गाना आज भी है कल्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया प्रदा (Jaya Prada) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने एक साथ कई फिल्में की हैं। उन पर फिल्माया गया हर गीत भी सफल रहा है। उनका एक गाना आज भी अमर प्रेम की दुहाई देता है।
जया प्रदा पर फिल्माया गया ये गीत आज भी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गानों की लिस्ट में शुमार है। इस गीत के हर बोल दिल छू लेते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि जया प्रदा के सुपरहिट गाने के बारे में बताते हैं...
40 साल पहले बना था हिट गाना
1986 में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा की जोड़ी फिल्मी दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ी बन गई थी। इसी दौर में उन पर एक रोमांटिक गाना फिल्माया गया जो रिलीज होते ही हर ओर छा गया। यह गीत 'प्यार हमारा अमर रहेगा' (Pyar Hamara Amar Rahega) है।

अजीज संग आशा ताई ने दी थी आवाज
मुद्दत फिल्म का ये गीत 80s और 90s के दौर में चार्टबस्टर रहा था। यहां तक कि 40 साल बाद भी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में यह गाना जरूर शामिल रहता है। इस गीत में जया और मिथुन की केमिस्ट्री लाजवाब थी और इस गीत को अमर बनाने में आशा भोसले (Asha Bhosle) और मोहम्मद अजीज (Mohammed Aziz) को जाता है।
गाने के बोल छू लेते हैं दिल
'प्यारा हमारा अमर रहेगा' गीत के बोल को इंदीवर ने अपने कलम से सजाया था और इसका संगीत बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) ने तैयार किया था। बप्पी ने जब यह गाना बनाया तो वह इस गाने के लिए आशा और मोहम्मद अजीज को साथ लेकर आए। दोनों की जादुई आवाज ने वाकई इस गाने को प्रेम की तरह अमर बना दिया।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी फिल्म
साल 1986 में जया प्रदा और मिथुन चक्रवर्ती ने एक साथ चार फिल्में की थीं। इनमें से एक फिल्म थी मुद्दत (Muddat) जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में मिथुन, जया प्रदा के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे भी अहम भूमिका में थीं। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।