Jennifer Winget ने शादी की इनसाइड फोटोज से हिलाया इंटरनेट, पति विलियम इश्माएल संग रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की रिंग
टीवी मसाला
- Authored by: कविता
- Updated Jul 31, 2026, 03:40 PM IST
Jennifer Winget New Wedding photos: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पति संग रोमांटिक होती दिखीं।
![]()
jennifer winget with husband William Ishmael (photo credit- instagram)
Jennifer Winget New Wedding photos: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget ) बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी के बाद अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और एक-एक दिन को एन्जॉय कर रही हैं। जेनिफर ने विलियम संग अपना रिश्ता और शादी पूरी तरह सीक्रेट रखी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के तुरंत बाद ही फैंस के बीच फोटोज शेयर की थीं। जेनिफर और विलियम अपनी वेडिंग फोटोज में रोमांटिक होते हुए नजर आए थे और अब एक्ट्रेस ने नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कपल ने अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की है, जो काफी सिंपल है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा
जेनिफर विंगेट ने शेयर कीं नई फोटोज
जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही हैं। इन फोटोज में जेनिफर ने अपने लुक और रिंग पर ध्यान दिया है। पहली फोटोज में जेनिफर और विलियम दोनों नजर आ रहे हैं। फोटो में बस उनके आउटफिट को शामिल किया गया है। तस्वीर में जेनिफर और विलियम की रिंग भी साफ दिख रही है, जो काफी रॉयल लग रही है। इसी तरह आगे की तस्वीरों में जेनिफर ने अपने लुक को फैंस के बीच दिखाया है। आखिरी तस्वीर में जेनिफर और विलियम बैठे हुए हैं और दोनों काफी करीब है। इस तस्वीर में दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं। जेनिफर ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में अपनी रिंग की तारीफ की, जो अब एक्ट्रेस के साथ जिंदगीभर के लिए जुड़ गई है। जेनिफर विंगेट के इस पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट किया है और बधाई हो लिखा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान-अभिरा की बेइज्जती करेगी मुक्ति, चंट मौसी की होगी एंट्री
जेनिफर विंगेट ने की दो शादियां
बता दें कि जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है। एक्ट्रेस की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती कम समय में प्यार में बदल गई। इसके बाद जेनिफर और करण ने कम समय में ही शादी कर ली। हालांकि, जेनिफर का ये रिश्ता नहीं चल पाया। दोनों ने कम समय में ही तलाक ले लिया। जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं। उन्होंने करण सिंह ग्रोवर संग रिश्ते पर शायद ही कभी बात की और न ही उन्होंने विलियम के बारे में दुनिया को बताया था।
![]()
कविताauthor
कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article