कौन हैं Jennifer Winget के पति William Ishmael? एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें
Who is Jennifer Winget Husband: टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं. पिछले काफी समय से फैंस और मीडिया गलियारों में उनकी शादी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं.
अफवाहें थीं कि जेनिफर अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अब इन तमाम कयासों और सस्पेंस पर खुद एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है. जेनिफर ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की तस्वीरों को साझा कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है. जेनिफर की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है.
क्रिश्चियन रीति-रिवाज से रचाई शादी
शनिवार को जेनिफर विंगेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस को चौंका दिया. इस पोस्ट में उनकी और विलियम की शादी की जादुई तस्वीरें शामिल हैं. इस प्यारे कपल ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ एक निजी समारोह में शादी की है. तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स की ओर से नए शादीशुदा कपल को बधाई देने का तांता लग गया है.
ब्राइडल गाउन में ढाया कहर
शादी की तस्वीरों में जेनिफर विंगेट व्हाइट कलर के बेहद खूबसूरत ब्राइडल गाउन में नजर आ रही हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. वहीं, उनके पति विलियम ब्लू कोट-पैंट में काफी डैशिंग और हैंडसम लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप्स भी वायरल हुए हैं, जिनमें जेनिफर के इस ड्रीम वेडिंग गाउन के बनने की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है.
फैब्रिक चुनने से लेकर मल्टीपल फिटिंग सेशंस तक, वीडियो में दुल्हन के आउटफिट के पीछे की बारीकियों को दिखाया गया है. एक क्लिप में जेनिफर गाउन की शानदार कारीगरी की तारीफ कर रही हैं, जबकि दूसरे में वह डिजाइनर टीम के सामने गाउन में घूमती दिख रही हैं. बताया जा रहा है कि इस खूबसूरत गाउन को फेमस ब्रांड 'कार्लेओ फैशन' ने डिजाइन किया था.
अंगूठी फ्लॉन्ट कर शेयर की शादी की खबर
जेनिफर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से पहली फोटो में वह और विलियम इश्माएल (William Ishmael) एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जहां एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जस्ट मैरिड.' वहीं, एक अन्य रोमांटिक तस्वीर में यह कपल एक-दूजे को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है.
अपने पति विलियम को टैग करते हुए जेनिफर ने बड़े ही प्यारे अंदाज में लिखा, "हमारी शादी संपन्न हुई. लेडीज और जेंटलमैन... आप सभी को अपने पति से मिलवा रही हूं." इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस नई शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, '...और आखिरकार हमारे सितारे मिल ही गए.'
यह भी देखें- Jennifer Winget ने बढ़ाया पारा, ब्लैक मोनोकनी में शेयर कीं Photos
कौन हैं जेनिफर के पति विलियम इश्माएल?
खबरों के मुताबिक, जेनिफर और विलियम काफी समय से एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों ने अपने इस रिश्ते को लाइमलाइट से दूर और बेहद निजी रखा. विलियम इश्माएल सिंगापुर में रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन हैं, जिन्हें फाइनेंस और ट्रेड सेक्टर का लंबा अनुभव है. वह वर्तमान में MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के अहम पद पर हैं.
विलियम ने यॉर्क यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने मशहूर यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक में काम किया, जहां उन्होंने ट्रेडिंग, फॉरेन एक्सचेंज और बिजनेस डेवलपमेंट में महारत हासिल की. विलियम अपनी पर्सनल लाइफ को बहुत प्राइवेट रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं.
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
'दिल मिल गए', 'बेहद' और 'बेपनाह' जैसे ब्लॉकबस्टर टीवी सीरियल्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जेनिफर विंगेट ने 41 साल की उम्र में अपनी जिंदगी का यह नया अध्याय शुरू किया है. यह जेनिफर की दूसरी शादी है. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार और जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. तब से जेनिफर अपनी लाइफ में सिंगल थीं और फैंस को उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार लौटने का बेसब्री से इंतजार था.
यह भी देखें- Jennifer Winget ने बताई Karan Singh Grover संग रिश्ते की सच्चाई