Jharkhand: कौन हैं JPSC के पूर्व चेयरमैन खियांग्ते जिन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्यों हुए अरेस्ट

Jharkhand Public Service Commission: JPSC भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार हुए। वहीं, छात्र JPSC-JSSC के खिलाफ विधानसभा मार्च पर निकले।

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। इसी बीच, राज्य की जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड CID ने सोमवार 10 अगस्त को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

कौन हैं खियांग्ते?

  • एल खियांग्ते झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC के पूर्व चेयरमैन हैं। उन्हें पिछले साल यानी फरवरी, 2025 में JPSC का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।
  • हालांकि, खियांग्ते ने 22 जुलाई को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद आयोग का कामकाज संभाला था।
  • वह झारखंड कैडर के 1988 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में राज्य की सीआईडी (CID) ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन पर परीक्षा घोटाले और एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका देने का आरोप है।

झारखंड के साथ बातचीत फिर रही बेनतीजा

झारखंड सरकार के साथ बातचीत का छठा दौर रविवार को बेनतीजा रहने के बाद, राज्य में प्रदर्शन कर रहे छात्र सोमवार को रांची में विधानसभा की ओर मार्च करने निकले। वे झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का विरोध कर रहे थे। इस मार्च से पहले रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

पुलिस ने स्टूडेंट्स पर बरसाई लाठियां

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र सोमवार को बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े।

विधानसभा जाने वाले रास्ते पर रेजर फेंसिंग

रांची में जगन्नाथ मंदिर के पास झारखंड विधानसभा जाने वाले रास्ते पर रेजर फेंसिंग (नुकीले तारों की बाड़) लगाई गई और विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू कर दी गई। सोमवार को रांची में ज्यादातर स्कूल बंद हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।