Jharkhand Protest Live: झारखंड बंद के बीच धरने पर बैठे BJP कार्यकर्ता, सड़के ब्लॉक; कंट्रोल रूम से नजर रख रही पुलिस
Aug 11, 2026 12:40 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, रांची
Jharkhand Protest Live: आज झारखंड बंद का सबसे ज्यादा असर रांची में दिखाई दे रहा है। समर्थक सड़कों पर उतर टायर चला रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक पर भी असर पड़ा।

झारखंड बंद के चलते जाम फंसे लगे
Jharkhand Protest Live: नई विधानसभा तक मार्च के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के बाद बीजेपी ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसका सबसे ज्यादा असर रांची में दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर बैठकर और टायर जलाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ रहा है। बंद को देखते हुए कई जिलों में निजी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। उधर पुलिसकर्मी भी पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि बंद के दौरान गड़बड़ी, हिंसा और विधि व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं होगी। किसी भी किसी स्थिति से निपटने के लिए रांची में करीब दो हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटने का निर्देश दिया गया है।
LIVE UPDATE:
12.35 PM: PM: Jharkhand Protest LIVE: जाम में फंसे लोग
कुजू नया मोड़ के निकट रांची हजारीबाग फोरलेन सड़क को बंद समर्थकों ने ब्लॉक कर दिया जिसके चलते कई लोग जाम में फंस गए।
12.15 PM: Jharkhand Protest LIVE: कोडरमा के झंडा चौक पर भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, बंद करायी दुकानें
कोडरमा में भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाजार में दुकानों को बंद कराया जा रहा है। लेकिन हाईवे पर यातायात बाधित नहीं है।
11.41 AM: Jharkhand Protest LIVE: ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। भीड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम से अलग-अलग इलाकों की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित टीम को मौके पर भेजने की व्यवस्था भी की गई है।
11.00 AM: Jharkhand Protest LIVE: दुमका में भी प्रदर्शन
दुमका में भी बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और गाड़ियों को रोका जा रहा है। पूर्व सांसद और BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा, कल छात्रों ने पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया था। फिर भी, प्रशासन ने रात में बर्बर लाठीचार्ज किया। इसके जवाब में, BJP ने एक दिन के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है, और इसी के तहत हम आज दुमका में बंद लागू कर रहे हैं। अगर हेमंत सोरेन में जरा भी नैतिकता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के इन्हीं लोगों ने नैतिक आधार पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। फिर भी, अब जब उनकी बारी है, तो वे पद छोड़ने से इनकार कर रहे हैं। बीजेपी हमेशा छात्रों के हितों के समर्थन में मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।
10.33 AM: Jharkhand Protest Live: रांची के किशोर गंज चौक पर भी असर
बंद समर्थकों ने रांची के किशोर गंज चौक पर टाययर जलाकर नारेबाजी की।
10.05 AM: Jharkhand Protest Live: गढ़वा में आंशिक असर
गढ़वा में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का आंशिक असर दिखाई दे रहा है। बसों का परिचालन बाधित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि बाजार की स्थिति अबतक सामान्य हैं और दुकानें खुली हैं।
10.00 AM: Jharkhand Protest Live: रांची में ट्रैफिक पर भी असर
बंद समर्थकों ने रांची के किशनगंज चौक पर टायर जलाए और यातायात को बाधित किया। इसके अलावा रांची के कांके रोड में सीएमपीडीआई गेट के पास भी सड़क जाम कर टायर जलाया गया है।
9.44 AM: Jharkhand Protest Live: हरमू चौक और भारत माता चौक पर जलाए टायर
रांची की सड़कों पर मंगलवार सुबह से ही बंद का असर दिखने लगा है। बंद समर्थकों ने हरमू चौक और भारत माता चौक के पास टायर जलाकर बंद का समर्थन किया और दुकानें बंद कराई। किशोरगंज चौक पर लकड़ी जलाकर भी उन्होंने दुकान बंद कराई। इस दौरान कुछ स्कूली बसों को जाने दिया गया। हालांकि लोगों को भी किस तरह की कोई परेशानी अभी तक नहीं हुई।
9.22 AM: Jharkhand Protest Live: रांची में सड़कों पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता
बंद के बीच रांची में बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हरमू चौक पर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।
9.14 AM: Jharkhand Protest Live: चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात
बंद के मद्देनजर रांची में चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थानेदारों को सुबह से ही सतर्क रहने का निर्देश दिया है। अपने-अपने क्षेत्र में डीएसपी और थानेदार गश्त लगाएंगे। कोई भी उत्पात करता नजर आएगा तो उसे तुरंत गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया गया है। बंद के मद्देनजर पुराना विधानसभा परिसर से लेकर नया विधानसभा तक के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालयों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या जुलूस की स्थिति में पुलिस बल को तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रखा गया है।
9.O5 AM: Jharkhand Protest Live: झारखंड बंद पर क्या बोले छात्र?
झारखंड में आज BJP के राज्यव्यापी बंद के आह्वान पर छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, हम इस बात में नहीं पड़ना चाहते कि कौन सी पार्टी क्या कर रही है। अगर कोई पार्टी बंद का आह्वान करती है, तो यह उनका अधिकार है। इस पर हमारी कोई टिप्पणी नहीं है। हम छात्र हैं। हम यहां किसी मकसद के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इस मामले पर हमें कुछ नहीं कहना है। जब राजनीतिक दल बंद का आह्वान करते हैं, तो हम क्या कह सकते हैं?
8.50 AM: Jharkhand Protest Live: माहौल को बिगाड़ने वालों की खैर नहीं- रांची डीसी
रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री डीसी ने कहा कि बंद से निपटने को लेकर हर स्तर पर तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने संयम बरता, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों की ओट में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया। एसएसपी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ में शामिल अवांछित तत्वों की वीडियो फुटेज के जरिए पहचान की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। इधर, घेराव में शामिल होने बाहर से आए छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए भी जिला प्रशासन ने पहल की है। छात्रों को घर लौटने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन की व्यवस्था की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9162738438 जारी किया गया है।
8.40 AM: Jharkhand Protest Live: रांची के अधिकांश स्कूल आज रहेंगे बंद
राजधानी रांची के अधिकांश स्कूलों ने मंगलवार को बंद रखने की घोषणा की है। डीपीएस, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स मोराबादी और कांके, ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी कपिलदेव, डीएवी बारियातू, डीएवी गांधीनगर आदि ने स्कूल बंद रखने का नोटिस जारी किया है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharma
अदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें