Jio के सालभर वाले प्लान में मिलेंगे पहले से ज्यादा फायदे, 120GB बोनस डेटा समेत मिलेंगे ये बेनिफिट्स

जियो रिचार्ज प्लानImage Credit source: Magnific/File Photo
रिलायंस जियो ने अपने ₹3,599 वाले सालाना प्रीपेड प्लान पर मेगा एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है. इसके तहत ग्राहकों को अब 120GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा और 12 जियो टीवी प्रो पैक वाउचर मिलेंगे. यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ पहले की तरह रोज 2.5GB डेटा देता है. इसके अलावा जियो हॉटस्टार, गूगल AI प्रो और जियो AI क्लाउड जैसे फायदे भी मिलते हैं.
सालभर में मिलेगा 1,032.5GB तक डेटा
₹3,599 वाला जियो प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी है. डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस तक रह जाती है. योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, जिसके लिए 5G फोन, जियो 5G कवरेज और जियो की पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है. एनिवर्सरी ऑफर में 120GB अतिरिक्त डेटा मिलने से कुल डेटा 1,032.5GB तक हो सकता है.
हर महीने 10GB बोनस डेटा
जियो 120GB बोनस डेटा को 12 महीनों के लिए हर महीने 10GB के डेटा बूस्टर के रूप में दे रहा है. यह बोनस डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा से अलग होगा. ग्राहकों को हर महीने मिलने वाले डेटा बूस्टर को एक्टिवेट करने और उसकी वैलिडिटी से जुड़ी जानकारी के लिए मायजियो ऐप चेक करना होगा. इस एनिवर्सरी पैकेज में 12 जियो टीवी प्रो पैक वाउचर भी शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹55 प्रति वाउचर है. जियो टीवी प्रो के जरिए 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है.
गूगल AI प्रो समेत कई फायदे
₹3,599 प्लान में जियो हॉटस्टार मोबाइल + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसे इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक को उसी जियो नंबर से जियो हॉटस्टार में साइन इन करना होगा, जिस नंबर से रिचार्ज किया गया है. इसके अलावा 50GB का जियो AI क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है.
योग्य जियो ग्राहक 18 महीने का गूगल AI प्रो सब्सक्रिप्शन क्लेम कर सकते हैं, जिसकी कीमत जियो के अनुसार ₹35,100 है. इसमें बेहतर जेमिनी फीचर्स और 5TB क्लाउड स्टोरेज शामिल है. साथ ही ईजमायट्रिप पर फ्लाइट बुकिंग में ₹2,200 तक और अजियो की पात्र खरीदारी पर ₹200 की छूट भी मिलती है. ऑफर की उपलब्धता नंबर के हिसाब से अलग हो सकती है, इसलिए रिचार्ज से पहले मायजियो या जियो की वेबसाइट पर जानकारी चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर अब AI से होगी सीधी बात, हर एजेंट के लिए मिलेगी अलग चैट

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More