Jio का ये प्लान मचा रहा धूम, सिर्फ ₹200 में 15 OTT प्लेटफॉर्म और 30GB डेटा भी - jio 200 recharge plan 30gb data 15 ott subscriptions 28 days validity

Jio का ₹200 वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा और 15 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस प्रदान करता है। यह प्लान JioTV, Cinepolis टिकट पर छूट और 5G कनेक्टिविटी के फायदे भी देता है, जो डेटा और मनोरंजन चाहने वालों के लिए उपयुक्त है।

Jio का ये प्लान मचा रहा धूम, सिर्फ ₹200 में 15 OTT प्लेटफॉर्म और 30GB डेटा भी

Jio का ये प्लान मचा रहा धूम, सिर्फ ₹200 में 15 OTT प्लेटफॉर्म और 30GB डेटा भी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों कम कीमत में मोबाइल डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स वाला कोई सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं, तो Jio का ₹200 वाला प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें आपको कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलने वाला है। इसके साथ ही इस प्लान में कई OTT प्लेटफॉर्म और JioTV का एक्सेस भी मिल रहा है जो इसे और भी खास बना रहा है। चलिए इस प्लान के बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं...

Jio के ₹200 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के इस ₹200 वाले प्लान में टोटल 30GB डेटा मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स पूरी वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस डेटा का यूज जब चाहे कर सकते हैं। हालांकि इस 30GB हाई-स्पीड डेटा के खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। साथ ही आपको ये भी बता दें कि इस प्लान में कोई अलग से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग या SMS बेनिफिट नहीं हैं। यह प्लान खास तोर पर डेटा और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स ढूंढ रहे यूजर्स के लिए है।

15 OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाले OTT बेनिफिट्स हैं। प्लान के साथ YouTube Premium, Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanccha Lannka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिल रहा है।

इतना ही नहीं इस प्लान में JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी आप एन्जॉय कर सकते हैं। प्लान में JioStar, Sony, Sun TV, Warner Bros. Discovery और ETV समेत कई नेटवर्क के चैनल मिल रहे हैं, हालांकि स्पोर्ट्स चैनल इस बेनिफिट में नहीं हैं।

मूवी टिकट पर भी ऑफर

जरा रुकिए...एंटरटेनमेंट बेनिफिट यहीं खत्म नहीं हुए हैं। इस प्लान के साथ Cinepolis टिकट पर ₹150 तक की छूट भी मिल रही है। यह ऑफर कम से कम ₹550 की बुकिंग और 2 टिकट पर मिलेगा। साथ ही फूड एंड बेवरेज पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा। हालांकि यह ऑफर मंगलवार को वैलिड नहीं होगा।

5G यूजर्स के लिए जरूरी बात

हालांकि इस प्लान में True 5G का टैग भी मिल रहा है, लेकिन अनलिमिटेड 5G डेटा पाने के लिए आपके पास एक बेस प्लान यानी 1GB/day या 1.5GB/day वाला एक्टिव प्लान होना चाहिए, 5G स्मार्टफोन और Jio True 5G कवरेज होना भी जरूरी है। तभी आप इस प्लान का मजा ले सकते हैं।