JPSC Exam Controversy: सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारी को किया गिरफ्तार, रांची के दो होटलों में छापेमारी

Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:20 PM (IST)

झारखंड सीआईडी का फाइल फोटो.

झारखंड सीआईडी का फाइल फोटो.

JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में CID ने टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. रांची के दो होटलों में छापेमारी के बाद हुई इस गिरफ्तारी से परीक्षा घोटाले के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

रांची से प्रणव की रिपोर्ट

JPSC Exam Controversy: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार के रूप में हुई है. यह कार्रवाई सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 के तहत की गई है.

रांची के दो होटलों में की गई छापेमारी

सीआईडी ने रांची पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित दो होटलों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीआईडी ने उन सभी आरोपियों को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके.

SIT कर रही मामले की गहन जांच

अपराध अनुसंधान विभाग ने इस बहुचर्चित मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. एसआईटी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. विभाग का कहना है कि जांच अभी जारी है और नए तथ्य सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: JPSC विवाद: पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के घर पर CID छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

CID ने जनता से मांगी सूचना

सीआईडी ने आम लोगों से भी इस मामले में सहयोग की अपील की है. विभाग ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के पास JPSC परीक्षा अनियमितता से संबंधित कोई सूचना, दस्तावेज या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो, तो वह मोबाइल नंबर 9934309058 या ई-मेल आईडी [email protected] पर साझा कर सकता है. विभाग ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी. सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रगति पर है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी. JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में यह कार्रवाई जांच का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड: उत्पाद सिपाही और एएसआई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Tags