JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी| Navbharat Live

Updated On: Aug 05, 2026 | 11:42 AM IST

विज्ञापन

सार

Devendra Nath Mahto Water Fast: रांची में JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने वॉटर फास्ट तोड़ा। हालांकि उन्होंने अनशन जारी रखने का ऐलान किया।

sonam wangchuk call devendra nath mahto

सोनम वांगचुक ने देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर की बात (सौजन्य-एक्स)

विस्तार

Devendra Nath Mahto Hunger Strike: झारखंड की राजधानी रांची में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया। जंतर-मंतर पर अनशन कर चुके एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन के मुख्य आंदोलनकारी छात्र नेता जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो से फोन पर बातचीत की है।

उन्होंने देवेंद्र नाथ महतो से वॉटर फास्ट तोड़ने की अपील की है। सोनम वांगचुक ने फोन पर देवेंद्र महतो से बातचीत की और उनसे अपील की कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखे और कम-से-कम शहद और पानी लेते रहे। सोनम वांगचुक की अपील को देवेंद्र नाथ महतो ने स्वीकार की और पानी पीकर अपना वॉटर फास्ट तोड़ा। हालांकि, उनका अनशन जारी रहेगा।

सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर की बातचीत

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। महतो JPSC, JSSC CGL और कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Activist Sonam Wangchuk interacts with the Student leader Devendra Nath Mahato who is sitting on an indefinite hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium in protest over alleged irregularities in the JPSC, JSSC CGL, and various other competitive exams pic.twitter.com/VL179CYzYi — ANI (@ANI) August 5, 2026

रांची आने का दिया भरोसा

इसके बदले उन्होंने शर्त रखी कि वे तभी अपना अनशन तोड़ेंगे जब सोनम वांगचुक खुद उनसे रांची आकर मिलेंगे। फोन पर बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो ने वांगचुक से कहा कि वे उनका बहुत आदर करते हैं और वे चाहते है कि सोनम वांगचुक रांची आए।

यह भी पढ़ें – बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल

महतो के आग्रह पर सोनम वांगचुक ने भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही प्रदर्शन का समर्थन करने रांची आएंगे। फोन पर बातचीत के दौरान वांगचुक ने उन्हें अपनी हड़ताल को लेकर कुछ सलाह भी दी। उन्होंने समझाया कि महतो अगर पानी और नमक नहीं लेंगे तो लंबे समय तक प्रदर्शन में नहीं टिक पाएंगे।

सोनम वांगचुक ने दी नसीहत

सोनम वांगचुक ने समझाया कि अनशन का उद्देश्य खुद को नुकसान पहुंचाना नहीं होता बल्कि गहरी नींद में सोई सरकार को जगाना है। वांगचुक ने महतो को महात्मा गांधी का भी उदाहरण दिया। उन्होंने महतो को बताया कि महात्मा गांधी भी अनशन के दौरान पानी में नींबू मिलाकर लेते थे। उनके अनुसार पानी, शहद और नींबू जैसी चीजें शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करती हैं। सोनम वांगचुक के लगातार कहने पर देवेंद्र नाथ महतो पानी पीने के लिए राजी हुए।

Follow Navbharatlive whatsapp