JSW की 5 नई SUVs मचाएंगी धमाल! Creta, Thar Roxx और Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर

JSW की 5 नई SUVs मचाएंगी धमाल! Creta, Thar Roxx और Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर

Jetour T2 ऑफ-रोड SUV Thar Roxx को मुकाबला देगी

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में JSW Motors एक नई शुरुआत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी चीन की बड़ी कार निर्माता Chery Automobile के साथ मिलकर भारत में अपनी पैसेंजर व्हीकल रेंज उतारने वाली है. यह साझेदारी JSW के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए कंपनी पहली बार अपने नाम से कार बाजार में एंट्री करेगी.

Chery दुनिया की बड़ी ऑटो कंपनियों में शामिल है और इसके पास Jetour, Jaecoo, iCAR और Exeed जैसे कई ब्रांड हैं. इस साझेदारी के तहत JSW को Chery के प्लेटफॉर्म, टेक्नोलॉजी और कंपोनेंट्स का फायदा मिलेगा. कंपनी भारत में स्थानीय स्तर पर इन वाहनों को तैयार करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, JSW भारत में Chery से जुड़े पांच नए मॉडल लॉन्च कर सकती है. इनमें Jetour T2, Jaecoo J5, iCar V23 EV, QQ3 EV और Jaecoo J7 शामिल हैं.

Jetour T2: Thar Roxx को मिलेगी चुनौती

JSW की पहली SUV के तौर पर Jetour T2 को भारत में उतारा जा सकता है. इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित JSW के नए प्लांट में तैयार किया जाएगा। भारत में यह SUV JSW ब्रांड के नाम से आ सकती है.

इसका डिजाइन काफी दमदार और बॉक्सी है, जिसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ-रोड SUV जैसा लुक मिलता है. ग्लोबल मार्केट में यह प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है, जिसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बड़ी बैटरी मिलती है.

Jaecoo J5: Creta और Seltos से होगा मुकाबला

JSW की दूसरी बड़ी SUV Jaecoo J5 हो सकती है. यह Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी SUVs को टक्कर देगी. ग्लोबल मॉडल में इसे टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है.

iCar V23 EV: इलेक्ट्रिक SUV पर फोकस

JSW की इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में iCar V23 EV भी शामिल हो सकती है. इसमें बड़ी बैटरी और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है. ग्लोबल मॉडल करीब 430 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. भारत में इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric और Maruti e Vitara जैसी EVs से हो सकता है.

QQ3 EV और Jaecoo J7 भी लिस्ट में

इसके अलावा कंपनी QQ3 EV को एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश कर सकती है, जो Tata Tiago EV जैसी कारों को चुनौती देगी. वहीं Jaecoo J7 एक प्रीमियम SUV होगी, जो पेट्रोल, हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड विकल्पों के साथ आ सकती है.

JSW की यह नई SUV रणनीति भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत एंट्री का संकेत देती है और आने वाले समय में SUV सेगमेंट में मुकाबला और ज्यादा बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Turbo की एंट्री से बदलेगा गेम! अब SUV में मिलेगा दमदार पावर और मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस

दो दमदार सबकॉम्पैक्ट SUVs आमने-सामने, Brezza Facelift और XUV 3XO में किसे चुनना रहेगा समझदारी?

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button