JSW की दो नई SUV, सामने आई लॉन्च टाइमलाइन, लिस्ट में Jetour T2 भी, मिलेंगे कमाल के फीचर

Aug 02, 2026 05:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

JSW-MG Motors की नई एसयूवी के लॉन्च होने का सभी को इंतजार है। कंपनी की इंडियन मार्केट में सबसे पहली एसयूवी - जेटूर T2 और Chery iCar V23 होंगी। रिपोर्ट के अनुसार भारत में ये दोनों मॉडल 2027 की शुरुआत में डेब्यू कर सकते हैं।

Jetour T2

जेटूर T2

JSW Jetour T2

केवल

₹19,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

JSW-MG के नए प्रोडक्ट्स की भारत में लॉन्चिंग को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। कंपनी दो मॉडल के साथ इंडियन कार मार्केट में एंट्री करने वाली है। ये दोनों गाड़ियां एसयूवी हैं। इनका नाम- Jetour T2 और iCar V23 है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ये दोनों मॉडल 2027 की शुरुआत में डेब्यू कर सकते हैं। उम्मीद है कि दोनों एसयूवी को जनवरी में होने वाले 2027 Bharat Mobility Expo में JSW-MG के स्टॉल पर शोकेस किया जा सकता है। कंपनी इन दोनों मॉडल्स के जरिए इंडियन मार्केट में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Honda City

₹ 12 - 20.99 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

Jetour T2

Jetour T2 एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक दमदार एसयूवी वाली पहचान देता है। भारत में इसे प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ AWD सिस्टम मिलने की उम्मीद है। Jetour T2 को 2026 Indonesia Auto Show में भी दिखाया गया था। फीचर्स की बात करें, तो इसमें इस सेगमेंट के हिसाब से काफी मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं।

JSW Jetour T2

Lynk GT Concept

Mahindra New Bolero

Jaguar Epace

MG Baojun 510

MG G10

इसमें Level 2 ADAS, बड़े डिजिटल डिस्प्ले, लेदरेट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और LED लाइटिंग पैकेज जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। पावरट्रेन के हिसाब से ग्राहकों को AWD या PHEV का ऑप्शन मिल सकता है। भारत में Jetour T2 को प्रीमियम SUV के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। खास बात यह है कि इसे भारत में ही लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा, जिससे कंपनी को इसकी कीमत को कॉम्पिटीटिव रखने में मदद मिल सकती है।

Chery iCar V23

Jetour T2 के बाद JSW-MG का दूसरा बड़ा लॉन्च Chery iCar V23 होगा। इसमें T2 में पेट्रोल और PHEV पावरट्रेन का ऑप्शन मिल सकता है। वहीं, iCar V23 एक फुली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसका डिजाइन भी बॉक्सी और रगेड रखा गया है, जिससे यह एक ट्रेडिशनल ऑफ-रोड SUV जैसा लुक देती है। iCar V23 को भारत में दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके बड़े वर्जन में 81.76kWh बैटरी मिलेगी, जबकि निचले वेरिएंट में 59.93kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है।

बड़ी बैटरी वाला मॉडल ड्यूल-मोटर AWD सेटअप के साथ आएगा। यह 201 bhp की पावर और 292 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। वहीं, छोटी बैटरी वाले 2WD वर्जन में करीब 134 bhp की पावर और 180 Nm का टॉर्क मिल सकता है। रेंज की बात करें, तो बड़े बैटरी पैक वाले AWD मॉडल की दावा की गई रेंज करीब 430km और छोटे बैटरी वाले वर्जन की रेंज करीब 360km हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।