Kal Ka Masuam: दिल्ली-UP में कल भी हो सकती है बारिश, देश के 14 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश तथा आंधी की संभावना है.

IMD के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश तथा आंधी की संभावना है.

author-image

New Update

Rain

Kal Ka Masuam: (ANI)

देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अभी भी जारी हैं. IMD ने 19 सितंबर के लिए 14 राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है.

मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों के लिए भी सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि तेज बारिश और हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है. तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं.

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रह सकता है कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में 19 सितंबर को हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में ऐसा रह सकता है कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 19 सितंबर को बारिश और आंधी का अलर्ट है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, गाजीपुर, देवरिया और अन्य जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है.

बिहार और झारखंड में ऐसा रह सकता है कल का मौसम

बिहार के कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है. पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर और अन्य इलाकों में मौसम सक्रिय रह सकता है. वहीं, झारखंड में भी कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, देवघर, दुमका, हजारीबाग, धनबाद और अन्य इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. 

उत्तराखंड-हिमाचल में ऐसा रह सकता है कल का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, चंबा, ऊना और सोलन समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की स्थिति में भूस्खलन और सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बना रहता है.

देश के बाकी राज्यों में कैसा रह सकता है कल का मौसम 

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश तथा आंधी की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.