Kal Ka Mausam: कल भी तपेगी गर्मी, 15 तक राहत नहीं; 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Kal Ka Mausam: 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
Kal Ka Mausam: 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/09/rain-2026-04-09-08-36-20.jpg)
Kal Ka Mausam
Kal Ka Mausam: देश में मानसून के प्रहार के बीच मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज बारिश और आंधी के चलते पेड़ों के उखड़ने के चांस बढ़ सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान होने की आशंका है. आइये जानते हैं, देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम…
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. दिल्ली में 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
12 जुलाई 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#HeavyRainfall#NortheastIndia#WeatherUpdate#Monsoon2026#Thunderstorms#RainForecast#IndiaWeather#WeatherConditions@moesgoi@airnewsalerts@DDNational@ndmaindia@ICRER_MHApic.twitter.com/sE1Vd4Fzdq
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कुशीनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, देवरिया, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, लखनऊ में कल यानी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम
बिहार के पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, सिवान, भोजपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी हो सकती है. इस दौरान, 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है.
Weather Warning for 12th July, 2026#HeavyRainfall#NortheastIndia#WeatherUpdate#Monsoon2026#Thunderstorms#RainForecast#IndiaWeather#WeatherConditions@moesgoi@airnewsalerts@DDNational@ndmaindia@ICRER_MHApic.twitter.com/AQAsw5o5Ws
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम
उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश-तूफानी हवा की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, हिमाचल के शिमला, कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (12.07.2026)
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अगले 2–3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4–5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मेघालय में आज, 12 जुलाई 2026 को… pic.twitter.com/eNBRdC96Bz
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
बाकी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों में आंधी और बारिश आ सकती है, जिसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम शामिल है. इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. भारी बारिश के दौरान, किसानों और मछुआरों को सावधान रहने की अपील की गई है.