Kal Ka Mausam: 22 राज्यों में भारी बारिश, 70 Kmph तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट; जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

कल का मौसम, 03 अगस्त: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. असम और गुजरात जैसे राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि प्रशासन को राहत कार्य के लिए सेना को मैदान में उतारना पड़ा है. इस संकट के बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भीषण आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों के दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का भी बड़ा खतरा बना हुआ है.

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी दर्ज की जा सकती है. हालांकि तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी. अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. मध्य और पूर्वी हिमालय की तलहटी से सटे इलाकों में भी अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दायरा बढ़ेगा.

शहरअधिकतम तापमान (3 अगस्त)न्यूनतम तापमान (3 अगस्त)
दिल्ली32°C24°C
मुंबई30°C28°C
चेन्नई38°C28°C
कोलकाता35°C27°C
लखनऊ33°C27°C
पटना33°C28°C
रांची30°C23°C
भोपाल31°C23°C
जयपुर31°C25°C
शिमला22°C17°C
नैनीताल21°C17°C

इन राज्यों में जारी हुआ मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 अगस्त से 8 अगस्त के बीच देश के एक बड़े हिस्से में खराब मौसम की चेतावनी दी है. इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्य शामिल हैं. इन राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं, जिससे कच्चे मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी दिल्ली में 5 अगस्त तक बादलों का डेरा जमा रहेगा. सुबह से दोपहर के बीच शहर के कुछ हिस्सों में हल्की से बहुत हल्की बारिश दर्ज हो सकती है. वहीं 4 और 5 अगस्त को भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 12 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एता, कासगंज, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 3 से 6 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है, जबकि 6 से 8 अगस्त के दौरान पूर्वी हिस्सों में सामान्य से मध्यम स्तर की बारिश जारी रहेगी.

**District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:*

*Issue Time:* 01-08-2026 02:18 Hrs IST

*Validity Time:*  01-08-2026 05:18 Hrs IST

*Red Warnings*: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/kC0t8F6OfZ

— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026

बिहार, झारखंड और पहाड़ी राज्यों का हाल

बिहार में 3 अगस्त से 8 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है. गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल, और पश्चिम चंपारण में 3 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. औरंगाबाद, गया, रोहतास, बांका और नवादा जैसे जिलों में 4 और 5 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में स्थिति अधिक संवेदनशील बनी हुई है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला समेत लगभग सभी जिलों में 3 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है. उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और हल्दवानी में पूरे सप्ताह भारी बारिश और बिजली गिरने का संकट मंडरा रहा है. जम्मू-कश्मीर में भी 3 से 6 अगस्त तक मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP सहित 12 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 7-8 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब और महाराष्ट्र का मौसम पूर्वानुमान

पंजाब में 3 से 6 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश होगी, जिनमें 3 और 4 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है. झारखंड में 3 से 8 अगस्त के बीच बारिश का सिलसिला चलेगा और 2 से 6 अगस्त के दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

महाराष्ट्र के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 3 अगस्त को रत्नागिरी, सतारा घाट, अकोला, अमरावती और नागपुर में येलो अलर्ट रहेगा. वहीं 4 अगस्त को वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और झमाझम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज