Kali Nand Giri: पहले पुरुष, फिर जेंडर चेंज! जलती चिता से मांस खाने का VIDEO, लेडी अघोरी के कारनामे!

Kali Nand Giri : उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस खाने का दावा करने वाली 'लेडी अघोरी' काली नंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानिए जेंडर चेंज, 10 लाख की ठगी, जबरन शादी और श्मशान विवाद से जुड़े उनके पुराने काले कारनामों की पूरी कहानी।

Ujjain Viral Video: उज्जैन के श्मशान घाट पर जलती हुई चिता के पास खड़े होकर तलवार लहराने और इंसानी मांस खाने का दावा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुआ, चारों तरफ सनसनी फैल गई। खुद को ‘लेडी अघोरी’ बताने वाली काली नंद गिरी का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की जेल भेज दिया है। लेकिन इस खौफनाक वीडियो के पीछे की कहानी यहीं खत्म नहीं होती, अब काली नंद गिरी की पहचान और अतीत से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

Kali Nand Giri: जेंडर चेंज के बाद ‘लेडी अघोरी’ के नाम से पहचान

तांत्रिक विष्णुनाथ महाराज का दावा है कि काली नंद गिरी की पुरानी पहचान अल्लूरी श्रीनिवास के नाम से थी। उनका कहना है कि वह जन्म से किन्नर नहीं थी और बाद में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी के बाद उसने किन्नर के रूप में पहचान बनानी शुरू की। इसके बाद वह काली नंद गिरी के नाम से सामने आई और खुद को अघोरी साधिका के तौर पर पेश करने लगी। सोशल मीडिया पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों से जुड़े उसके VIDEO, साधना और सनातन धर्म से संबंधित बयान सामने आते रहे। इसी वजह से उसे ‘लेडी अघोरी’ के नाम से पहचान मिली। उसके पहनावे और साधना से जुड़े कई VIDEO भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। हालांकि, इसी दौरान उसकी निजी जिंदगी और पहचान को लेकर विवाद भी सामने आते रहे।

Scroll to load tweet…

Kali Nand Giri Marriage: छात्रा से शादी का VIDEO हुआ था वायरल

2025 में काली नंद गिरी और वर्षिणी नाम की एक युवती से जुड़ा मामला तेलंगाना में चर्चा में आया था। दोनों की शादी से संबंधित VIDEO और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों ने मध्य प्रदेश के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के VIDEO में वरमाला, मंगलसूत्र और सात फेरे जैसी रस्में दिखाई देने का दावा किया गया था। बाद में वर्षिणी ने काली नंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए। उसके मुताबिक, वह इस रिश्ते के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी। उसने आरोप लगाया कि उस पर शादी के लिए दबाव बनाया गया और धमकी भी दी गई। वर्षिणी ने यह भी बताया था कि वह शुरुआत में आध्यात्मिक ज्ञान और अघोरी साधना के बारे में जानने के मकसद से काली नंद गिरी के संपर्क में आई थी। बाद में उसे काली नंद गिरी की कही गई कई बातों पर शक हुआ। इन आरोपों को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई थी।

Kali Nand Giri Case: शादी को लेकर पहले भी लगा था आरोप

काली नंद गिरी का नाम शादी से जुड़े विवाद में पहली बार नहीं आया था। अप्रैल 2025 की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक अन्य युवती ने दावा किया था कि उसने 1 जनवरी को अल्लूरी श्रीनिवास से शादी की थी। युवती का आरोप था कि शादी के करीब 12 दिन बाद ही श्रीनिवास ने वर्षिणी से भी शादी कर ली। इस मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर काली नंद गिरी की पहचान और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह के दावे सामने आए।

Tantrik Fraud Case: तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 10 लाख लेने का आरोप

काली नंद गिरी उर्फ अल्लूरी श्रीनिवास पर तेलंगाना में कथित ठगी का मामला सामने आने की भी जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी गई थी। रिपोर्टों के मुताबिक, एक महिला फिल्म निर्माता ने पुलिस से शिकायत की थी कि परिवार को बुरी शक्तियों से बचाने और तांत्रिक अनुष्ठान कराने के नाम पर उससे करीब 10 लाख रुपये लिए गए। महिला का आरोप था कि जब उसने रकम वापस मांगी तो उसे धमकी दी गई। रिपोर्टों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की मदद से काली नंद गिरी को ट्रेस किया। इसके बाद अप्रैल 2025 में उत्तर प्रदेश से उसकी गिरफ्तारी किए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात भी मीडिया रिपोर्टों में कही गई थी।

Medical Report: मेडिकल जांच को लेकर भी सामने आया था दावा

काली नंद गिरी की गिरफ्तारी के बाद उसकी मेडिकल जांच को लेकर भी मीडिया में रिपोर्टें आई थीं। इनमें दावा किया गया था कि सरकारी अस्पताल में हुई जांच में उसका मूल नाम श्रीनिवास बताया गया और पूर्व में जेंडर रीअसाइनमेंट सर्जरी की जानकारी सामने आई। हालांकि, इस मेडिकल रिपोर्ट की मूल प्रति या कोई आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। इसलिए इस जानकारी को फिलहाल मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

Viral VIDEO: जलती चिता के पास क्या करती दिखी काली नंद गिरी?

अब उस VIDEO की बात, जिसने काली नंद गिरी को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO में काली नंद गिरी श्मशान में जलती चिता के पास दिखाई देती है। उसके हाथ में तलवार भी नजर आती है। VIDEO में वह कथित तौर पर चिता से शव के टुकड़े निकालकर खाने का दावा करती दिखाई देती है। वह VIDEO में मानव मांस खाने की बात करती और लोगों को उससे बचकर रहने की चेतावनी देती भी नजर आती है। बताया गया कि यह VIDEO उसके Instagram अकाउंट ‘digambarladyaghorinagasadhvi’ से शेयर किया गया था। वायरल होने के बाद इसे अकाउंट से हटा दिया गया। VIDEO सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

Ujjain Case: पुलिस ने FIR दर्ज की, कोर्ट ने भेजा 15 दिन की हिरासत में

जीवाजीगंज थाना CSP पुष्पा प्रजापति के मुताबिक, मानव अंग खाने से संबंधित VIDEO वायरल होने के बाद विष्णुनाथ महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में Instagram पर वायरल VIDEO का हवाला देते हुए काली नंद गिरी पर शव के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 301 के तहत FIR दर्ज की। इसके बाद काली नंद गिरी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Ujjain Cremation Ground: श्मशान में आने पर प्रतिबंध की मांग

काली नंद गिरी की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता विष्णुनाथ महाराज ने उसके श्मशान में आने पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि श्मशान अंतिम संस्कार और साधना का स्थान है। यहां इस तरह के VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर डालने से वहां की व्यवस्था और माहौल प्रभावित होता है। फिलहाल काली नंद गिरी से जुड़े पुराने आरोपों और उज्जैन के ताजा मामले में सामने आई जानकारियों के अलग-अलग पहलुओं की पुष्टि संबंधित आधिकारिक रिकॉर्ड से होना बाकी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।