Kamlesh Rai कौन है, जिनकी गन से Varanasi Airport में चली गोली ने 2 को किया घायल? Eknath Shinde से गहरा कनेक्शन

Time Updated: Sunday, August 16, 2026, 15:26 [IST]

Air India Express Gunshot Accused: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार (16 अगस्त 2026) सुबह 9:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (IX-1810) के एक यात्री की लाइसेंसी पिस्तौल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच का काम कर रहे दो कर्मचारी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यात्री अपनी पत्नी के साथ मुंबई के लिए निकला था।

खास बात यह है कि यात्री ने खुद अधिकारियों को बताया कि उसके पास पिस्तौल है। यह सुनते ही लोग घबरा गए। AAI-CIASL के दो सिक्योरिटी स्क्रीनिंग कर्मचारियों ने पिस्तौल की जांच शुरू की। तभी अचानक पिस्तौल से गोली चल गई।

air-india-express-gunshot
कमलेश राय की पिस्तौल से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोली चली। कमलेश राय, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ।

बताया गया कि गोली पहले जमीन पर लगी और इसके बाद उसके छर्रे दो कर्मचारियों को जा लगे। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। मामले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने यात्री को हिरासत में लिया। अब सवाल उठता है कि कौन है ये यात्री? और इसका एकनाथ शिंदे के साथ तस्वीरें क्यों सोशल मीडिया पर वायरल? आइए जानते हैं...

Who Is Kamlesh Rai: कौन है कमलेश राय? परिवार में कौन-कौन?

who-is-kamlesh-rai
बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में रही शिवसेना के नगरसेवक रहे कमलेश राय।

मूलरुप से यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र निवासी कमलेश राय मुंबई के अंधेरी ईस्ट में रहते हैं। कमलेश राय के दो बेटो हैं। एक का नाम यत्नेश कमलेश राय (Yatnesh Rai) है, जिसने 2020 में MBBS की परीक्षा पास की और डॉक्टर की उपाधि हासिल की। दूसरा बेटा रितेश राय, 2026 के बीएमसी चुनाव में वार्ड 86 से शिवसेना के टिकट पर निर्वाचित हुए।

who-is-kamlesh-rai
कमलेश राय अपनी पत्नी सुषमा को अपनी हर सफलता का श्रेय देते रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में अपनी पत्नी के साथ ही मुंबई के लिए निकलने वाले थे।

वहीं, पत्नी सुषमा (Sushma) है। कमलेश राय, मुंबई में शिवसेना के नगरसेवक रह चुके हैं। इतना ही नहीं, कमलेश राय आजमगढ़ स्थित बाबू शिव पत्थर राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक भी हैं।

who-is-kamlesh-rai
कमलेश राय के दो बेटे हैं। एक नाम यत्नेश (दाएं) दूसरे का नाम रितेश (बाएं)।

Kamlesh Rai Eknath Shinde Connection: एकनाथ शिंदे से क्या नाता?

आपको बता दें कि, पूर्व शिवसेना पार्षद कमलेश राय लंबे वक्त से मुंबई में शिवसेना के नगरसेवक रहे। इसके चलते, बाल ठाकरे के निधन के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में रही शिवसेना के सदस्य रहे। जगह-जगह नगरसेवक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे। इस दौरान, उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी बने रहे।

who-is-kamlesh-rai
कमलेश राय हमेशा उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी बने रहे।

2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद भी कमलेश राय शिवसेना के प्रति अपना कर्तव्य नहीं भूले। मार्च 2023 में शिवसेना के शिंदे गुट में कमलेश राय ने एंट्री हुई। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के साथ आगे बढ़ते रहे। इसी बीच, बेटे को भी नगरसेवक का पद दिलाया।