Karthik Team India Squad: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक ने चुनी अपनी टीम, जानें किस-किसको दी जगह

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन होगा। आईसीसी ने टूर्नामेंट के वेन्यू का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका के 8 जबकि जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक मैदान पर मैच होगा। 1983 और 2011 की चैंपियन टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। दिनेश कार्तिक ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे विश्व कप 2027 के लिए दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम इंडिया का स्क्वाड चुना है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह दी है। कार्तिक ने अफ्रीका महाद्वीप की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए चार तेज गेंदबाजों को जगह दी है। वहीं, हैरानी की बात है कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम से बाहर रखा है।

Karthik WC Squad

वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक ने चुनी अपनी भारतीय टीम।

आईसीसी ने टूर्नामेंट के वेन्यू का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका के 8 जबकि जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया के एक मैदान पर मैच होगा। 1983 और 2011 की चैंपियन टीम इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। वहीं, अब टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड पर चर्चा तेज हो गई। पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

टीम में दाएं और बाएं हाथ के खिलाड़ी

इसी कड़ी में पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विजडन से बातचीत करते हुए अपनी टीम चुनी है। कार्तिक ने दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन बनाया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित और गिल को दी है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल को भी बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया है। वहीं, नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली को दी। चार नंबर के लिए श्रेयस और पांच नंबर पर केएल राहुल को रखा है। बैकअप के लिए ईशान किशन को चुना है।

तीन ऑलराउंडर को दी जगह

दिनेश कार्तिक ने ऑलराउंडर की भूमिका के लिए हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी को चुना है। हैरानी की बात है कि उन्होंने रवींद्र जडेजा को इसके लिए नहीं चुना। स्पिनर के रूप में मात्र कुलदीप यादव को टीम में जगह दी। हालांकि, अक्षर पटेल को उनका साथ देने के लिए स्क्वाड में शामिल किया है।

शमी और भुनेश्वर को किया बैक

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर दी। वहीं, इनका साथ देने के लिए दिनेश कार्तिक ने मोहम्म सिराज, मोहम्मद शमी और पिछले दो आईपीएल सीजन में आरसीबी के लिए घातक गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार को चुना है। यानी की टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए दिनेश कार्तिक की भारतीय टीम-

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और भुनेश्वर कुमार

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें