KBC 18: तारीख तय! अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति 18' का हुआ बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा शो

कौन बनेगा करोड़पति का आ रहा 18वां संस्करण
Kaun Banega Crorepati 18: टेलीविजन के सबसे बड़े, लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के फैंस के लिए आखिरकार वो बड़ी खुशखबरी आ ही गई, जिसका उन्हें महीनों से बेसब्री से इंतजार था. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने उसी पुराने अंदाज में ‘देवियों और सज्जनों’ कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया और खुद बिग बी ने शो के सबसे बहुप्रतीक्षित नए सीजन यानी KBC सीजन 18 की ऑफिशियल रिलीज डेट का एलान कर दिया है.
अगर आप भी इस बार हॉटसीट पर बैठने या घर बैठे ‘केबीसी’ देखकर अपनी किस्मत चमकाने का इंतजार कर रहे हैं, तो अपने कैलेंडर पर तारीख मार्क कर लीजिए. ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ का ग्रैंड प्रीमियर सोमवार, 10 अगस्त 2026 को रात 9:00 बजे होने जा रहा है. इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (Sony LIV) पर किया जाएगा.
इस बार रटने से नहीं… ‘बिग बी ने बदला खेल का नियम!
रिलीज डेट के एलान के साथ ही मेकर्स ने केबीसी 18 की एक बेहद अनूठी और धमाकेदार थीम से पर्दा उठाया है, जिसने इस बार के खेल को और भी ज्यादा रोमांचक और मुश्किल बना दिया है. इस साल शो की टैगलाइन और थीम रखी गई है—सोचना पड़ेगा. आज के डिजिटल युग में जहां हर सवाल का जवाब गूगल, इंटरनेट या एआई (AI) के जरिए चंद सेकेंड में आपकी जेब यानी मोबाइल फोन में मिल जाता है, वहां सिर्फ रट्टा मारकर जवाब याद रखना काफी नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- धुरंधर के बाद आदित्य धर की नई फिल्म? असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से हुई ये बातचीत
कौन मारेगा बाजी?
एक बात तो साफ है कि इस बार केबीसी 18 में सिर्फ वही बाजी मार पाएगा जिसके पास न केवल जानकारी होगी, बल्कि उस जानकारी को सही समय पर सही तरीके से इस्तेमाल करने का दिमाग भी होगा. तो तैयार हो जाइए, 10 अगस्त से शुरू होने जा रहा है असली बुद्धिमानों का महामुकाबला, क्योंकि इस बार सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा… बॉस, ‘सोचना पड़ेगा’!

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More