Kerala Heavy Rain 2026: भारी बारिश से मची तबाही, हर तरफ मची अफरातफरी, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड में 5 की मौत, मचा हड़कंप
Kerala Heavy Rain 2026: भारी बारिश से मची तबाही, हर तरफ मची अफरातफरी, भूस्खलन-फ्लैश फ्लड में 5 की मौत, मचा हड़कंप
Kerala Heavy Rain 2026 | Photo Credit: IBC24
Modified Date: September 21, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: September 21, 2026 10:18 am IST
HIGHLIGHTS
- केरल में भारी बारिश का कहर
- भूस्खलन और फ्लैश फ्लड से 5 की मौत
- 2 लापता
केरल: Kerala Heavy Rain 2026 केरल में इस समय भारी बारिश (Kerala Rain News) से हर तरफ तबाही मची हुई है। रविवार को भारी बारिश ने इडुक्की, मलप्पुरम सहित कई जिलों में तबाही मचाई। (Kottapuzha River Flood) लैंडस्लाइड, मडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग लापता हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने स्थिति की हर घंटे समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
फ्लैश फ्लड में पांच लोग बहे, दो की मौत
Kerala Heavy Rain 2026 मलप्पुरम जिले के नीलांबुर-अमराम्बलम क्षेत्र में कोट्टापुझा नदी में बाढ़ से पांच लोग बह गए। बताया जा रहा है कि सभी नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया और सभी बह गए। एक व्यक्ति को स्थानीय निवासी ने बचा लिया, जबकि अग्निशमन एवं बचाव दल ने दो लोगों के शव बरामद किए। दो अन्य लोग अभी लापता हैं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में आपदा प्रबंधन बल की विशेष टीम तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
कोट्टायम में भूस्खलन, महिला की मौत
वहीं दूसरी ओर रविवार शाम हुए भूस्खलन में तमिलनाडु की एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि संगीता और उसकी दोस्त वागामोन से लौट रही थीं। इसी दौरान भूस्खलन हुआ। सड़क पर गिरी मिट्टी की चपेट में संगीता आ गईं, जो स्कूटर चला रही थीं। उनकी दोस्त किसी तरह बच निकली, लेकिन घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इडुक्की में मिट्टी धंसने से दो की मौत
इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में रविवार दोपहर बारिश से बचने के लिए एक शेड में शरण लिए तीन लोग मिट्टी धंसने की घटना की चपेट में आ गए। करीब साढ़े तीन बजे पहाड़ी से मिट्टी का बड़ा हिस्सा शेड पर गिर पड़ा और तीनों उसके नीचे दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई है। बता दें कि इससे पहले, केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Public Holiday Announced: एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान!.. इस दिन अब रहेगा अवकाश, नहीं खुलेंगे दफ्तर और स्कूल कॉलेज के दरवाजे
- MP News: गांधी सागर अभयारण्य में नई मादा चीता की एंट्री, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया रिलीज, कहा- चीता प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा MP
- Saturn Transit 2026: न्याय के देवता शनि अगले महीने करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी कामयाबी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: केरल में कितने लोगों की मौत हुई है?
उत्तर: अब तक 5 लोगों की।
प्रश्न 2: कितने लोग लापता हैं?
उत्तर: 2 लोग।
प्रश्न 3: सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कौन से हैं?
उत्तर: मलप्पुरम, इडुक्की और कोट्टायम।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।