Khandwa Accident: खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान पानी में उतरे पांच बच्चे डूबे, तीन को बचाया, BJP नेता के दो बेटों का रेस्क्यू जारी

Khandwa Ganesh Visarjan Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa) में गणेश विसर्जन (Ganpati Visarjan) के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। 

ग्राम नाहल्दा के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे दो सगे भाई पानी से भरी खदान में डूब गए। दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) लगातार जारी है।

हादसे (Accidents) में डूबने वाले भाइयों की पहचान विश्वास ठाकुर (Vishwas Thakur (17) और लक्ष ठाकुर (Laksh Thakur (16) के रूप में हुई है। विश्वास 12वीं और लक्ष 10वीं कक्षा का छात्र था। दोनों के पिता मोंटू ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष (Montu Thakur) बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, गणेश विसर्जन के दौरान पांच बच्चे खदान के पानी में उतरे थे। इसी दौरान सभी बच्चे डूबने लगे। गांव के युवकों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो सगे भाई पानी में रह गए।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।

Khandwa में Ganesh Visarjan के दौरान हादसा, गहरे पानी में डूबे 2 भाई; SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी#KhandwaNews#GaneshVisarjan#RescueOperation#SDRF#MPNews#BreakingNewst#MadhyaPradeshpic.twitter.com/XNcLweVKvh

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 25, 2026

सड़क निर्माण के दौरान बनी थी खदान

बताया जा रहा है कि हादसा सड़क निर्माण (Road Construction) के दौरान खोदी गई खदान में हुआ, जिसमें बारिश के कारण पानी भर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह जगह गणेश विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल नहीं थी।

एसडीएम ऋषि सिंघई (SDM Rishi Singhai) के अनुसार, प्रशासन ने विसर्जन के लिए अलग स्थान तय किया था, लेकिन बच्चे दूसरी तरफ खदान की ओर चले गए और वहां प्रतिमा विसर्जन करने लगे। इसी दौरान हादसा हुआ।

घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना के बाद होमगार्ड (Home Guard) की टीम नाव और सर्चिंग उपकरणों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja Visarjan: मुंबई में लालबागचा राजा की लाइव विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें वीडियो