Khatron Ke Khiladi 15 में हुईं गौरव खन्ना की वापसी, ये कंटेस्टेंट हुआ बाहर, अब इन लोगों के बीच होगा स्टंट का खेल
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना की वापसी हो गई है. वहीं, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी हो गया है. चलिए जानते हैं, लेटेस्ट अपडेट
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना की वापसी हो गई है. वहीं, एक कंटेस्टेंट एलिमिनेट भी हो गया है. चलिए जानते हैं, लेटेस्ट अपडेट
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/31/khatron-ke-khiladi-15-1-2026-08-31-10-59-09.jpg)
Khatron Ke Khiladi 15 Photograph: (Screengrab)
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 15 इन दिनों छाया हुआ है. इस हफ्ते शो में कई खतरनाक स्टंट देखने को मिले. इस हफ्ते होस्ट रोहित शेट्टी ने 'फिल्मी ब्लॉकबस्टर' थीम का ऐलान किया और कंटेस्टेंट्स को कई हाई-वोल्टेज स्टंट्स का सामना करना पड़ा. वहीं, शो में पिछले हफ्ते बाहर हुए गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की वापसी हो गई है और एक कंटेस्टेंट शो से बाहर भी हो गया है. तो चलिए जानते हैं, इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.
कंटेस्टेंट्स पर भरसे रोहित शेट्टी
खतरों के खिलाड़ी 15 में इस बार कई धमाकेदार स्टंट्स हुए. वहीं, रोहित शेट्टी कई कंटेस्टेंट्स पर भी भड़के. दरअसल, एक हाईट स्टंट को जैस्मीन भसीन, शगुन शर्मा और हर्ष गुजराल तीनों मिलकर अबॉर्ट कर देते हैं. ऐसे में रोहित को गुस्सा आ जाता है. वो तीनों की जमकर क्लास लगाते हैं कि और कहते हैं कि एक स्टंट के पीछे कई लोगों की मेहनत होती हैं और ऐसे अबॉर्ट करने का क्या फायदा. वहीं, ये स्टंट सिर्फ ऋत्विक धनजानी पूरा करते हैं और रोहित उनकी जमकर तारीफ करते हैं.
शो से बाहर हुई शगुन शर्मा
वहीं, खतरों के खिलाड़ी 15 में शगुन शर्मा (Shagun Sharma) का सफर अब खत्म हो गया है. शगुन एलिमिनेशन स्टंट में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकीं, जिसके बाद उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा. शगुन इस सीजन में सिर्फ अपने स्टंट्स ही नहीं, बल्कि गौरव खन्ना के साथ हुई नोकझोंक को लेकर भी चर्चा में रहीं. शो के दौरान उन्होंने कुछ एपिसोड्स की एडिटिंग और अपनी बात पूरी तरह न दिखाए जाने पर भी सवाल उठाए थे. हालांकि, शो में उन्होंने खुद को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर साबित किया और आखिर तक कड़ी टक्कर देती नजर आईं.
ये भी पढ़ें- 'हीरो जैसा नहीं दिखते' कहकर किया गया रिजेक्ट, आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं राजकुमार राव
गौरव खन्ना की होगी वापसी
इसी के साथ शो का एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें अगले हफ्ते गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की शो में वापसी करने वाले हैं. गौरव खन्ना दोबारा खतरों के इस खेल में स्टंट करते नजर आएंगे. जहां उनकी वापसी ने उनके फैंस को खुश कर दिया है, वहीं कंटेस्टेंट्स के चेहरे फीके पड़ गए. बता दें, पिछले हफ्ते एक टास्क के दौरान गौरव खन्ना पानी में गिर गए थे और इस दौरान एक्टर को कोहनी में चोट लग गई थी. जिसके बाद रोहित शेट्टी ने बताया था कि गौरव पहले से ही 'टेनिस एल्बो' की समस्या से जूझ रहे थे और टास्क में लगी चोट की वजह से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई, जिस वजह से वह शो से बाहर हो गए थे.
इन कंटेस्टेंट के बीच होगी लड़ाई
वहीं, अब शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. करण वाही, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, औरी शगुन शर्मा ओरी गौरव खन्ना जैसे खिलाड़ी लगातार खतरनाक स्टंट्स का सामना कर रहे हैं. हर एपिसोड के साथ मुकाबला और कठिन होता जा रहा है, क्योंकि अब छोटी सी गलती भी किसी खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में देखना होगा कि इस स्टंट शो का बादशाह कौन बनेगा और किसको मिलेगी इस सीजन की ट्रॉफी.
ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection: विकेंड पर छाई यश की 'टॉक्सिक, KGF 2 और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड