Kia Sorento में मिलेगा ये बेहद खास फीचर, ड्राइविंग का मजा होगा दोगुना, अगले महीने होगी लॉन्च
Aug 14, 2026 05:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
किआ सोरेन्टो का नया टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में कन्फर्म किया गया है कि कंपनी इस एसयूवी में AWD ऑफर करने वाली है। यह प्रीमियम एसयूवी भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगी।

किआ सोरेन्टो
केवल
₹36,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
किआ इंडिया (Kia India) अपनी नई प्रीमियम SUV - Sorento को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसका एक और टीजर रिलीज किया है। इस नए टीजर में एसयूवी से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। किआ ने अब ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि भारत में आने वाली सोरेन्टो हाइब्रिड में All-Wheel Drive (AWD) सिस्टम मिलेगा। इससे यह एसयूवी न सिर्फ कंपनी की भारत में पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार बनेगी, बल्कि बेहतर ट्रैक्शन के साथ आएगी।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 7.48 - 10 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
सोरेन्टो हाइब्रिड में AWD कन्फर्म
ग्लोबल मार्केट में किआ सोरेन्टो हाइब्रिड को FWD और AWD, दोनों ऑप्शन के साथ सेल किया जाता है। हालांकि, भारत में कंपनी ने ज्यादा कैपेबल AWD वर्जन लाने का फैसला किया है। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ AWD का कॉम्बिनेशन उन ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है, जो प्रीमियम 3-रो एसयूवी में बेहतर माइलेज के साथ खराब मौसम और हल्की ऑफ-रोड कंडीशन्स में ज्यादा ट्रैक्शन चाहते हैं। नए टीजर में किआ ने Live Gen AI का भी जिक्र किया है। इससे पता चलता है कि सोरेन्टो में कनेक्टेड फीचर्स के साथ AI बेस्ड इन-कार टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी।
241 PS का हाइब्रिड पावरट्रेन
सोरेन्टो भारत में किआ की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। यह सिस्टम करीब 241 PS की कंबाइंड पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। हाइब्रिड के अलावा किआ इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन भी ऑफर कर सकती है, जिसे कंपनी Carnival में इस्तेमाल करती है। यह इंजन करीब 193 PS की पावर और 441 Nm का टॉर्क देता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ऑफर किए जाने की उम्मीद है।
फीचर्स से भरपूर होगा केबिन
लेटेस्ट स्पाई शॉट्स से सोरेन्टो के केबिन से जुड़े कई फीचर्स सामने आए हैं। इसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स मिल सकती हैं, जिसके चलते एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों लेआउट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, रोटरी गियर सिलेक्टर, टेरेन मोड सिलेक्टर, फ्रंट और सेकेंड को में वेंटिलेटेड सीट्स, Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जर और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS भी एसयूवी में मिलेंगे। सोरेन्टो का प्रोडक्शन भारत में किया जाएगा और इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

